हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG सीरीज से बाहर होने के बाद लंदन पहुंचे विराट कोहली, टेस्ट डेब्यू से ठीक पहले अंग्रेज खिलाड़ी को दी 'सीक्रेट टिप्स'!

Virat Kohli: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से विराट कोहली बाहर हो चुके हैं. अभी वो चोट से रिकवरी कर रहे हैं. विराट सीरीज से बाहर होने के बाद लंदन पहुंच चुके हैं और यहां उनकी इंग्लैंड के एक खिलाड़ी से मुलाकात भी हुई. इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं.

विज्ञापन
विराट पहुंचे लंदन (Image: AI Generated and Twitter)

Virat Kohli: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. विराट कोहली इस श्रृंखला का हिस्सा नहीं हैं. हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण विराट AFG के खिलाफ श्रृंखला से बाहर हो गए थे. कई फैंस को लग रहा था कि विराट भारत में ही हैं और अभ्यास कर रहे होंगे. हालांकि, अब कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि कोहली लंदन पहुंच चुके हैं. इसी दौरान उनकी मुलाकात इंग्लैंड के खिलाड़ी जॉर्डन कॉक्स से हुई, जो टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं.

विराट कोहली पहुंचे लंदन

विराट कोहली चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं. खबरें सामने आ रही थीं कि कोहली अभी रिकवरी कर रहे हैं और उन्हें अपनी फिटनेस साबित करने के लिए बेंगलुरु स्थित CoE में आना पड़ेगा. इसी वजह से लग रहा था कि कोहली भारत में ही रिकवरी कर रहे होंगे. हालांकि, कुछ समय पहले विराट कोहली से जुड़ी कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें वो लंदन में नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान A के खिलाफ फ्लॉप हुए ऋतुराज गायकवाड़, फिर भी बड़े खिताब के लिए ठोकी दावेदारी

विज्ञापन

कोहली की इंग्लिश खिलाड़ी से हुई मुलाकात

विराट कोहली और इंग्लिश खिलाड़ी जॉर्डन कॉक्स की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. जॉर्डन RCB टीम का हिस्सा हैं और कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके हैं. कॉक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू करने जा रहे हैं.

जेमी स्मिथ के बाहर होने के बाद जॉर्डन को मौका दिया जा रहा है. इससे ठीक पहले कॉक्स ने विराट कोहली से लंदन में मुलाकात की. इससे जुड़ी कुछ वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं. ऐसा लग रहा है, जैसे कॉक्स ने अपने टेस्ट डेब्यू से पहले विराट से मिलकर उनसे बल्लेबाजी की टिप्स मांगी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी ने फिर किया भारतीय फैंस को निराश, AFG के खिलाफ मिली इस बड़ी गलती की सजा!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola