डॉ. संजीव कुमार शर्मा, ज्योतिषाचार्य
ODI World Cup 2023. बहुत पुरानी कहावत है कि महान लोग जन्म नहीं लेते बल्कि महान तो इंसान जन्म के बाद अपने कर्मों से बनता है.. दोस्तों आज मैं बात कर रहा हूं क्रिकेट के महान खिलाड़ी विराट कोहली के बारे में… एक ऐसा दिग्गज व्यक्तित्व जिसके सामने हर एक कहावत छोटी पड़ जाती है…। “मैं उस माटी का वृक्ष नहीं जिसको नदियों ने सींचा है, बंजर भूमि में पालकर मैंने मृत्यु से जीवन खींचा है “। यह दो लाइन उनके जुझारू व्यक्तित्व को प्रदर्शित करती हैं… वर्ल्ड कप 2023 का मौसम चल ही रहा है… आईये दोस्तों बात करते हैं इस समय हमारे दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की कुंडली की कि वह कैसे इस वर्ल्ड कप से संबंधित है…।
1. विराट कोहली की कुंडली धनु लग्न की है इनकी कुंडली के स्वामी बृहस्पति देव होते हैं…। शनि इनकी कुंडली में लग्न में बैठता है और सूर्य नीच का होकर 11वें घर में बैठता है। इसका मतलब यह है कि यह बहुत जल्दी अपने पिता से दूर हो जाएंगे या पिता को खो देंगे…। वैसे सभी लोग परिचित हैं कि उनके पिता का देहांत सन 2006 में ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हुआ था और उस दिन विराट कोहली को एक महत्वपूर्ण मैच में भी खेलना था। जिसमें उन्होंने 90 रन की पारी रणजी के मैच में खेली थी।
2. मंगल देव चतुर्थ भाव में माता के घर में बैठते हैं यह घर भूमि और वाहन का भी है अतः विराट कोहली को माता से बहुत प्रेम होगा और उनके पास घर गाड़ियों की कभी कोई कमी नहीं रहेगी…। मंगल के कारण विदेश भ्रमण बहुत रहेगा…।
3. विराट कोहली की कुंडली में केतु नवम भाव में पिता के घर में हैं इसका मतलब यह भी यहां से पता चलता है कि पिता का साथ कम रहेगा… और इनको भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करना होगा…।
4. विराट कोहली की कुंडली में दशम भाव में शुक्र नीच होकर बैठते हैं और बुद्ध के घर में बैठते हैं और बुद्ध 11वें घर में शुक्र के घर में बैठता है…। अतः दो राजयोग बनते हैं बुध और शुक्र की वजह से राशि महा परिवर्तन योग बनता है और बुध शुक्र का नीच भंग करता है। अतः नीच भंग राजयोग भी बनता है…। शुक्र दसवें घर में बैठता है और इस समय राहु में शुक्र की अंतर्दशा 30 सितंबर 2021 से लेकर 30 सितंबर 2024 तक रहेगी… अगर देखा जाए तो यही विराट कोहली के करियर का स्वर्णिम समय है… इस दशा में विराट कोहली का देश-विदेश में बहुत नाम होगा और अपने करियर के शिखर पर रहेंगे… अगर विराट कोहली की कुंडली को देखें तो इस समय विराट कोहली ही एक ऐसे व्यक्ति हैं जो इंडिया को वर्ल्ड कप जीता सकते हैं… इस वर्ल्ड कप 2023 में रनों का ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैँ जिसको तोडना लगभग नामुमकिन हो जाये…।
5. जैसा कि मैंने अभी बताया है कि विराट कोहली की कुंडली में यह सर्वश्रेष्ठ समय चल रहा है…आज 19 नवंबर के दिन विराट कोहली फिर एक नए कीर्तिमान की तरफ आगे बढ़ेंगे कुछ ऐसा रिकॉर्ड बनाएंगे जो सदियों तक न टूटे…। आज फाइनल मैच के लिए विराट कोहली को विशेष शुभकामनाएं व आशीर्वाद…।
चलते चलते विराट कोहली को अनेकानेक शुभकामनायें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines