IND vs AUS: भले ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक दोनों टेस्ट मैचों में शानदार खेल दिखाया है। लेकिन दो बल्लेबाजों का फॉर्म टीम इंडिया की चिंता बढ़ा रहा है। जिनमें सबसे पहला नाम तो केएल राहुल का है जबकि दूसरा नाम टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का है। क्योंकि विराट ने भी लंबे समय से टेस्ट में कोई बड़ी पारी नहीं खेली है। ऐसे में भारत के इन दोनों बल्लेबाजों का फॉर्म आना बहुत जरूरी है।
विराट कोहली ने नहीं खेली बड़ी पारी
विराट कोहली भले ही टी-20 और वनडे में रन बना रहे हैं, लेकिन टेस्ट में वह अब तक फॉर्म में वापसी नहीं कर पाए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि विराट कोहली ने टेस्ट में आखिरी शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। विराट ने तब 139 रनों की पारी खेली थी, उसके बाद से अब तक उन्होंने कोई शानदार पारी नहीं खेली है।
और पढ़िए – IPL 2023: 4K में मिलेगा आईपीएल के मैचों का मजा, फ्री में ऐसे उठा पाएंगे लुत्फ
तीन साल से नहीं आया कोई शतक
विराट कोहली के फॉर्म का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पिछले तीन सालों से उनके बल्ले से टेस्ट में कोई शतक नहीं आया है। 2019 के बाद से अब तक विराट कोहली ने 22 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उनका सर्वश्रेष्ट 79 रहा है, लेकिन यह आंकड़े विराट को शूट नहीं करते। इन 22 मैचों की पारियों में विराट ने 26.13 की औसत से महज 993 रन बनाए है। जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी पहले दो टेस्ट में विराट ने तीन पारियों में 79 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ट 44 रन रहा।
विराट कोहली ने आखिरी 6 मैचों में 26.50 की मामूली औसत से महज 265 रन बनाए हैं, जबकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से पहले बांग्लादेश के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा लिया था। खास बात यह है कि विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में शतक लगाया था, लेकिन वह टेस्ट में बड़ी पारी खेलने में लगातार नाकाम हो रहे हैं।
टेस्ट में गिर रहा विराट का औसत
खास बात यह है कि वनडे और टी-20 में धमाल मचाने वाले विराट कोहली का औसत टेस्ट में गिरता जा रहा है। विराट कोहली का टेस्ट में औसत एक वक्त 50 से भी ज्यादा का था, लेकिन वह गिरता जा रहा है। विराट ने टेस्ट में अब तक 8195 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 27 शतक और 28 अर्धशतक निकले हैं। लेकिन विराट पिछले तीन साल से टेस्ट में कोई बड़ी पारी नहीं खेल रहे हैं।
और पढ़िए – IND vs AUS: तीसरे टेस्ट से पहले इस मंदिर में पहुंचे सूर्यकुमार यादव, देखें फोटोज
विराट का फॉर्म में आना जरूरी
विराट कोहली ने पिछले साल यूएई में आयोजित एशिया कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक लगाकार फॉर्म में वापसी की थी, उसके बाद उन्होंने वनडे में भी धमाल मचा दिया था। लेकिन टेस्ट में उनका बल्ला फिलहाल खामोश नजर आ रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बचे हुए दो टेस्टे मैचों में विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
5 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
6 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
6 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
7 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
8 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines