नई दिल्ली: आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होगी। पहला मुकाबला एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस के बीच होगा। इस बीच क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबर सामने आई है। रिलायंस जियो ने पुष्टि की है कि आईपीएल 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर होगी। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का आयोजन 31 मार्च से 28 मई तक किया जाएगा, जहां 74 से अधिक मैच खेले जाएंगे। Jio ने घोषणा की है कि IPL 2023 4K UHD में फ्री स्ट्रीमिंग होगी।

विज्ञापन

लाइव स्ट्रीमिंग कवरेज का खुलासा

पिछले साल Jio Cinema भारत में फीफा विश्व कप 2022 का आधिकारिक प्रसारक था। इसे Jio Cinema और Sports18 पर 40 बिलियन मिनट के वॉच टाइम के साथ 110 मिलियन से अधिक दर्शकों की संख्या मिली। आईपीएल 2023 से पहले जियो सिनेमा ने अपने IPL 2023 लाइव स्ट्रीमिंग कवरेज के बारे में खुलासा किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

IPL 2023 4K UHD में स्ट्रीम होगा

जानकारी के अनुसार, Jio Cinema पर IPL 2023 4K UHD में स्ट्रीम होगा। इसके अलावा दर्शकों को मल्टीपल कैमरा एंगल से मैच देखने का विकल्प दिया जाएगा। एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल, सुरेश रैना, इयोन मोर्गन और रॉबिन उथप्पा जैसे विशेषज्ञों के साथ विशेष रूप से डिजिटल दर्शकों के लिए प्री और पोस्ट-शो बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

11 भाषाओं में होगी स्ट्रीमिंग

Jio Cinema अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, बांग्ला, गुजराती, भोजपुरी, उड़िया, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित 11 भाषाओं में IPL 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग कवरेज देगा। IPL 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में देखने के लिए आपको Jio Cinema ऐप का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ