हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

केन विलियमसन के रिटायरमेंट पर आया विराट कोहली का पहला रिएक्शन, कीवी लेंजेंड के लिए कही दिल की बात

Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. इसको लेकर टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली ने भी उनके भविष्य को लेकर शुभकामनाएं दी हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए क्या किया है.

विज्ञापन
AI Image

Virat Kohli On Kane Williamson Announces Retirement: न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी केन विलियमसन के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान के बाद विराट कोहली ने उनके लिए एक इमोशनल मैसेज शेयर किया है. इन दोनों महान बल्लेबाजों के बीच लंबे समय से अच्छे रिश्ते रहे हैं, जिनकी शुरुआत 2008 के अंडर-19 वर्ल्ड कप से हुई थी, जहां कोहली की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता था. समय के साथ, दोनों खिलाड़ी मॉडर्न-डे लेजेंड बन गए और क्रिकेट के मशहूर ‘फैब फोर’ (Fab Four) के अहम मेंबर बने.

16 साल बेमिसाल

केन विलियमसन का रिटायरमेंट 16 साल के शानदार इंटरनेशनल करियर का अंत है. इस दौरान, उन्होंने सभी फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के लिए 378 मैच खेले और देश के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर्स में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई. पूर्व कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर अपना करियर खत्म किया; उन्होंने कुल 19346 रन बनाए, जिसमें 48 शतक और 6 दोहरे शतक शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- कौन है FIFA World Cup 2026 की ये स्टाइलिश एंकर? जिसने बढ़ा दी फुटबॉल फैंस के दिलों की धड़कन

विज्ञापन

बेमिसाल दोस्ती

केन विलियमसन के रिटायरमेंट पर बात करते हुए, विराट कोहली ने मैदान पर कड़े कॉम्पीटीटर होने के बावजूद उनके बीच बनी गहरी दोस्ती का जिक्र किया. भारत के पूर्व कप्तान ने विलियमसन के कैरेक्टर, गेम में उनके योगदान और अपने करियर के दौरान हुई मीनिंगफुल बातचीत की तारीफ की. जब भी भारत और न्यूजीलैंड का इंटरनेशनल मंच पर आमना-सामना हुआ, तो उनके बीच आपसी सम्मान साफ तौर पर देखा गया.

विराट का ट्वीट

कोहली ने एक्स पर लिखा, ‘सालों में कॉम्पीटीटर से दोस्त बनने का सफर. इतने सालों तक आपको बल्लेबाजी करते और आपके खिलाफ खेलते हुए देखना सुखद रहा, लेकिन उससे भी ज्यादा मैं हमारी दोस्ती और खेल और उससे परे के मामलों पर हमारी साझा सोच को अहमियत देता हूं. हमारी हर बातचीत और मुलाकात मेरे लिए यादगार रहेगी. भाई, मैं हमेशा आपके लिए शुभकामनाएं देता हूँ. आपने अपना काम बखूबी किया है, अब आपको इसका आनंद लेना चाहिए और आराम करना चाहिए. बहुत बढ़िया दोस्त, जिंदगी तो अभी शुरू हुई है. #KaneWilliamson’

विज्ञापन

भारत के खिलाफ डेब्यू

केन विलियमसन के सफर की शुरुआत 2010 में अहमदाबाद में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू से हुई थी. उन्होंने 9,515 टेस्ट रन, 7,256 वनडे रन और 2,575 T20I रन बनाए. उनकी कंसिस्टेंसी, लीडरशिप और हर तरह की कंडीशन में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता ने उन्हें अपने दौर के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित बल्लेबाजों में से एक बना दिया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola