हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विराट कोहली या सचिन तेंदुलकर, कौन है ODI का असली 'किंग'? सुनील गावस्कर ने दिया सटीक जवाब

Virat Kohli or Sachin Tendulkar: वनडे क्रिकेट में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने खूब नाम कमाया है. अमूमन फैंस के बीच बहस होती है कि दोनों में से कौन सबसे महान खिलाड़ी है. अब भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक सुनील गावस्कर ने बताया कि विराट-सचिन में से सबसे महान वनडे प्लेयर कौन है.

विज्ञापन
विराट या सचिन, कौन है ODI में बेहतर?

Virat Kohli or Sachin Tendulkar: विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर, दोनों भारत ही नहीं, दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली ने भारतीय टीम के स्टार बॉय की गद्दी संभाली. विराट और सचिन, दोनों का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है और इसी वजह से हमेशा तुलना होती है कि आखिर कौन एकदिवसीय क्रिकेट का असली किंग है. अब इस वाद-विवाद को सुनील गावस्कर ने खत्म कर दिया और बताया कि उनके अनुसार कौन वनडे क्रिकेट का सबसे महानतम खिलाड़ी है.

विराट के शतक पर क्या बोले गावस्कर?

रांची वनडे में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक जड़ा. इसी को लेकर सुनील गावस्कर ने बात की और कहा, ‘सिर्फ मुझे ही नहीं. अगर कोई विराट कोहली के साथ या खिलाफ खेला है, वो ये बात मानेगा कि वो वनडे फॉर्मेट के सबसे महान खिलाड़ी हैं.’ गावस्कर ने ये भी कहा कि विराट कोहली ने इतने शतक जड़ दिए हैं, कि वो अब एकदम शीर्ष पर आ गए हैं.

विराट या सचिन, कौन है ODI का महानतम बल्लेबाज?

हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली को वनडे इतिहास का सबसे महान खिलाड़ी बताया था. इसी का जिक्र करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, ‘किसी ऑस्ट्रेलियाई से तारीफ मिलना काफी रेयर है. इसी वजह से अगर कोई ऑस्ट्रेलियाई कह रहा है कि कोहली सबसे बेस्ट हैं, तो इसमें कोई बहस नहीं होनी चाहिए. सचिन तेंदुलकर इतने सारे शतक के साथ टॉप पर हैं और जब आप उन्हें पीछे छोड़ देते हैं, तो फिर आपको पता चल जाता है कि आप किस लेवल पर हैं. आप टॉप पर लगभग अकेले ही हैं.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- 3 मैच, 32 रन… IPL 2026 ऑक्शन से पहले वैभव सूर्यवंशी बुरी तरह फ्लॉप, बढ़ गई राजस्थान रॉयल्स की टेंशन!

विराट कोहली बने रांची वनडे के हीरो

रांची वनडे में विराट कोहली ने अपने बल्ले से दम दिखाया. शुरुआत से ही वो बेहतरीन फॉर्म में नजर आए और बड़े-बड़े शॉट खेले. कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में 120 गेंदों में 135 रन बनाए. उन्होंने इस पारी में 112.50 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 7 छक्के एवं 11 चौके जड़े. इसी प्रदर्शन के लिए विराट को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- विराट कोहली नहीं खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? टीम इंडिया के कोच ने ‘किंग’ के फ्यूचर पर तोड़ी चुप्पी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola