Virat Kohli: विराट कोहली के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज कमाल की गुजर रही है. रांची और फिर रायपुर में किंग कोहली के बल्ले से बैक टू बैक दो शतक निकले. अब विराट इसी फॉर्म को वाइजैग में भी बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज को वैसे भी विशाखापट्टनम का मैदान खूब रास आता है. कोहली अगर तीसरे वनडे में भी एक शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वह उस मुकाम पर पहुंच जाएंगे जहां अभी तक दुनिया का कोई भी बैटर नहीं पहुंच पाया है.
कोहली के पास इतिहास रचने का मौका
दरअसल, विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली तीन वनडे पारियों में लगातार शतक जमाए हैं. इस सीरीज से पहले 2023 वनडे विश्व कप में भी किंग कोहली ने प्रोटियाज टीम के गेंदबाजों की खूब खबर लेते हुए सेंचुरी जमाई थी. अब अगर वाइजैग में भी विराट सेंचुरी लगाने में सफल रहते हैं, तो वह किसी एक टीम के खिलाफ लगातार चार सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: प्रसिद्ध कृष्णा पर गिरेगी गाज? तीसरे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 2 बड़े बदलाव
इसके साथ ही रोहित शर्मा और कोहली की जोड़ी के पास संगाकारा-दिलशान का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर करने का भी मौका होगा. रोहित-विराट अगर एक और शतकीय साझेदारी निभाने में सफल रहते हैं, तो वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतकीय पार्टनरशिप करने वाली जोड़ी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ जाएंगे. इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली अभी टॉप पर हैं, जिनके नाम 26 शतकीय साझेदारी हैं.
वाइजैग के ‘किंग’ कोहली
वाइजैग के मैदान पर खेलना विराट कोहली को खूब रास आता है. भारतीय सरजमीं पर यह मैदान उनकी फेवरेट लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं. यहां पर किंग कोहली ने अब तक कुल 7 इनिंग्स खेली हैं, जिसमें उनके बल्ले से 587 रन निकले हैं. इस दौरन उनका बैटिंग औसत 97 का रहा है, तो स्ट्राइक रेट भी 100 का रहा है. कोहली इस ग्राउंड पर 3 शतक और 2 अर्धशतक जमा चुके हैं. वाइजैग में 50 ओवर के फॉर्मेट में कोहली से ज्यादा रन किसी और बल्लेबाज ने नहीं बनाए हैं.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
22 mins agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
8 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
9 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
10 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines