Virat Kohli IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. रोहित शर्मा के हाथों से वनडे टीम की कमान ले ली गई है और शुभमन गिल को कैप्टन नियुक्त किया गया है. विराट कोहली को भी एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है.
फैन्स किंग कोहली से चैंपियसं ट्रॉफी 2025 वाली अपनी धांसू फॉर्म कंगारू धरती पर भी दिखाने की उम्मीद करेंगे. विराट के पास भी वनडे क्रिकेट की एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका होगा. कोहली 54 रन बनाने के साथ ही कुमार संगाकारा के बड़े रिकॉर्ड को चकनाचूर कर देंगे.
एक और कमाल करेंगे किंग कोहली
दरअसल, वनडे क्रिकेट में इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभी विराट कोहली तीसरे नंबर पर काबिज हैं. कोहली के बल्ले से अब तक खेले 302 मैचों की 290 इनिंग में कुल 14,181 रन निकले हैं. विराट से इस लिस्ट में सिर्फ सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा हैं. संगाकारा 14,234 रनों के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं.
ये भी पढ़ें: बदल गई टाइमिंग! इतने बजे शुरू होंगे IND vs AUS सीरीज के मुकाबले, ऐसे फ्री में उठा पाएंगे लुत्फ
अब अगर वनडे सीरीज में विराट 54 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज से आगे निकल जाएंगे. ‘क्रिकेट के भगवान’ यानी सचिन तेंदुलकर 18,426 रनों के साथ टॉप पर काबिज हैं. हालांकि, वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड पहले ही किंग कोहली के नाम दर्ज है. उन्होंने इस मामले में सचिन को पीछे छोड़ा था.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए खास तैयारी कर रहे हैं रोहित शर्मा, आलोचकों को मिलेगा करारा जवाब
7 महीने बाद मैदान पर उतरेंगे कोहली
विराट कोहली लगभग 7 महीने बाद टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. कोहली आखिरी बार चैंपियसं ट्रॉफी 2025 में खेले थे. इस टूर्नामेंट में विराट का बल्ला जमकर बोला था. किंग कोहली ने 5 मैचों में 54 की औसत से खेलते हुए 218 रन ठोके थे. विराट टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से पहले ही रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं.
ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर विराट अपने बल्ले से जमकर धमाल मचाना चाहेंगे. कोहली को कंगारू धरती खूब रास भी आती है. ऑस्ट्रेलिया में खेले 29 मैचों में किंग कोहली ने 51 की औसत से 1327 रन ठोके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं.
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines