IND vs AUS

बदल गई टाइमिंग! इतने बजे शुरू होंगे IND vs AUS सीरीज के मुकाबले, ऐसे फ्री में उठा पाएंगे लुत्फ

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. शुभमन गिल के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है. विराट कोहली और रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज एकदिवसीय सीरीज में रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होगा, जबकि टी-20 सीरीज की शुरुआत 29 अक्टूबर से होनी है.

IND vs AUS: एशिया कप 2025 के सभी मैच भारतीय समय के अनुसार रात के समय पर खेले जा रहे थे. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज में ऐसा नहीं होगा. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के धांसू प्रदर्शन को देखने के लिए आपको सुबह थोड़ा जल्दी उठना पड़ेगा. कितने बजे से खेले जाएंगे वनडे और टी-20 सीरीज के मुकाबले आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मैचों की वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय टाइम के अनुसार सुबह 9 बजे शुरू होंगे. वहीं, टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछलेगा. टी-20 सीरीज के मुकाबले दोपहर के समय पर खेले जाएंगे. टी-20 मैच एक बजकर 45 मिनट पर शुरू होंगे, जबकि टॉस का सिक्का इधर भी आधे घंटे पहले उछलेगा. एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है. वनडे मैचों में विराट कोहली और रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ