IND vs AUS: फाइनल से पहले बड़ी खबर! विराट कोहली ने मिस किए 2 प्रैक्टिस सेशन, क्या रही वजह

विराट कोहली ने फाइनल मुकाबले से पूर्व दूसरे दिन लगातार वैकल्पिक नेट सत्र में हिस्सा नहीं लिया है। इससे फैंस परेशान हैं।

Virat Kohli ODI Ranking Shubman Gill Babar Azam team india

विराट कोहली।

ODI World Cup 2023. इंतजार का पल समाप्त हो चुका है। वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज (19 नवंबर) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐतिहासिक मुकाबले से पूर्व बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। बताया जा रहा है कि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने लगातार दूसरे दिन वैकल्पिक नेट सत्र में हिस्सा नहीं लिया है।

विज्ञापन

कोहली के नेट प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लेने से फैंस परेशान हैं। लोगों को डर सता रहा है कि वह पूरी तरह से फिट हैं या नहीं। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमी फाइनल मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी के दौरान क्रैंप (Cramp) की शिकायत थी। वहीं अहम मुकाबले से पूर्व उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया है। ऐसा बहुत कम बार देखा गया है जब कोहली ने नेट प्रैक्टिस छोड़ी हो।

विज्ञापन

विज्ञापन

अब बात उठती है कि वह फाइनल मुकाबले में शिरकत करेंगे या नहीं? तो बता दें किंग कोहली पूरी तरह से फिट हैं। निर्णायक मुकाबले से पूर्व उन्हें तरोताजाता रखने के लिए यह फैसला मैनेजमेंट द्वारा लिया गया है।

सेमी फाइनल मुकाबले में विराट कोहली का रहा जलवा:

15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए सेमी फाइनल मुकाबले में विराट कोहली का जलवा रहा। उन्होंने ब्लू टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 113 गेंदों का सामना किया था। इस बीच 103.54 की स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाने में कामयाब हुए थे। इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके एवं दो बेहतरीन छक्के निकले।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ