श्रेयस अय्यर पर कुत्ते ने किया हमला, बाल-बाल बचा टीम इंडिया का स्टार क्रिकेटर, वीडियो वायरल

Shreyas Iyer Nearly Bitten By Dog: श्रेयास अय्यर हाल ही में इंजरी के बाद मैदान में लौटे हैं और वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने को तैयार हैं. हालांकि इससे पहले वो एयरपोर्ट पर बाल-बाल बचे, जब उन पर एक कुत्ते ने अचानक हमला बोल दिया.

Shreyas Iyer Dog Bite

Shreyas Iyer Almost Bitten by a Female Fan’s Dog: भारत के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर उस वक्त बाल-बाल बच गए जब एक फैन के पालतू कुत्ते ने उनको अचानक काटने की कोशिश की. अय्यर ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की है और उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है. ये स्टार बैटर 2 महीने तक स्पलीन इंजरी के कारण क्रिकेट से बाहर थे और चल रहे विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने मैदान पर धमाकेदार कमबैक किया.

विज्ञापन

फैंस के साथ एयरपोर्ट पर दिखे अय्यर

श्रेयस अय्यर ने अपनी मैच फिटनेस साबित की है और वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सरीरीज में अपनी अंतरराष्ट्रीय वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हालांकि, स्टार बल्लेबाज अपने मोस्ट अवेटेड रिटर्न से पहले एक और हादसे से बच गए, जब उन्हें एक फैन के कुत्ते ने तकरीबन काट लिया था. एक वायरल वीडियो में अय्यर को हवाई अड्डे से बाहर जाते हुए देखा गया, जहां एक फीमेल फैन उनसे ऑटोग्राफ के लिए मिलती है.

विज्ञापन

कुत्ते ने तकरीबन काट ही लिया था

फीमेल फैन को खुशी-खुशी ऑटोग्राफ देने के बाद श्रेयस अय्यर के पास एक महिला अपने गोद में पामेरियन डॉग थामे हुए थे. तभी इस क्रिकेटर ने कुत्ते को पुचकारने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने तुरंत रिएक्ट किया और उन्हें काटने की कोशिश की, लेकिन अय्यर ने भी तुरंत अपनी उंगली हटा ली, और मुस्कुराते हुए वहां से दूर चले गए.

विज्ञापन

VHT में इंजरी से वापस लौटे

श्रेयस अय्यर ने मौजूदी विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेला. हिमाचल प्रदेश के खिलाफ टीम की लीडरशिप करते हुए और नंबर 4 पर बैटिंग की और 53 गेंदों में 82 रन की शानदार पारी खेली. इससे भी अहम बात यह है कि उन्होंने पारी के दौरान या बाद में किसी भी तरह की डिसकंफर्ट का इशारा नहीं दिखाया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ