Virat Kohli: इंडिया ने श्रीलंका को तीसरे वनडे में 317 रनों से हरा दिया, लेकिन इंडिया की इस जीत में सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली की रही, क्योंकि विराट ने लंका के खिलाफ 166 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसे देखकर हर कोई खुश हो उठा, लेकिन विराट कोहली की शतकीय पारी में एक खास बात है, क्योंकि विराट के लिए एक दिन बहुत खास है, इस दिन वह शतक जरूर लगाते हैं।
15 जनवरी को विराट शतक जरूर लगाते हैं
विराट कोहली के लिए 15 जनवरी का दिन बेहद लकी है। क्योंकि विराट के आंकड़े गवाही देते हैं कि विराट इस दिन शतक जरूर लगाते हैं। विराट कोहली ने अब तक 15 जनवरी के दिन 4 शतक लगाए हैं, जिसमें तीन वनडे में और एक टेस्ट में शतक लगाया है। कल भी 15 जनवरी थी यानि कल किंग कोहली का दिन था, जिसे उन्होंने खूब भुनाया और श्रीलंका के खिलाफ 166 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल दी।
और पढ़िए –IND vs SL: ‘100 शतक जड़ेंगे Virat Kohli अगर..’ सुनील गावस्कर ने विराट को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी
15 जनवरी को विराट के शतक
- 15 जनवरी 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 122 रनों की पारी खेली
- 15 जनवरी 2018 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में 153 रन बनाए
- 15 जनवरी 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिर किंग कोहली ने 104 रनों की पारी खेली
- जबकि अब 15 जनवरी 2023 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 166 रनों की पारी खेली
कल लगाया 46वां शतक
विराट कोहली के ये आंकडे़ इस बात की गवाही देते हैं, उनका बल्ला 15 जनवरी को किसी के रोके नहीं रुकता है। क्योंकि इस दिन वह शतक जरूर लगाते हैं। विराट कोहली ने कल के शतक के साथ ही वनडे में अपना 46वां शतक पूरा कर लिया, जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके 74 शतक पूरे हो गए। खास बात यह है कि विराट ने पिछले चार वनडे मैचों में तीसरा शतक लगाया है, लेकिन कल की उनकी धुआधार पारी ने सबका दिल जीत लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
56 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines