IPL 2026 से पहले ही चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिखेगा विराट कोहली का जलवा! RCB नहीं इस टीम के लिए खेलेंगे खास टूर्नामेंट

Virat Kohli Play Chinnaswamy Soon: IPL 2026 के मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही होने वाले हैं. ये RCB और विराट कोहली फैंस के लिए काफी बड़ी खबर है. हालांकि, कोहली के फैंस को उन्हें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते हुए देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. कुछ दिनों बाद विराट दिल्ली के लिए इस मैदान पर खास टूर्नामेंट खेल सकते हैं.

Virat Kohli Play Chinnaswamy Soon

कोहली फैंस के लिए खुशखबरी

Virat Kohli Play Chinnaswamy Soon: कर्नाटक सरकार ने KSCA को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की अनुमति दे दी है. उन्होंने इसके लिए कुछ बड़ी शर्तें रखी हैं. ये बेंगलुरु फैंस के लिए शानदार खबर है, क्योंकि IPL 2026 में RCB के सभी मैच अपने घर में ही होंगे. बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन से पहले ही विराट कोहली का जलवा एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में देखने को मिल जाएगा. वो विजय हजारे ट्रॉफी खेलते हुए नजर आएंगे, जिसके कुछ मैच अब चिन्नास्वामी स्टेडियम में शिफ्ट हो सकते हैं.

विज्ञापन

दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में नजर आएंगे कोहली

कुछ समय पहले ही ऐलान हुआ था कि विराट कोहली और ऋषभ पंत दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेलते हुए नजर आएंगे. दिल्ली के कुछ मैच बेंगलुरु में होने वाले हैं. ESPN क्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि KSCA विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के मैचों को अलूर से चिन्नास्वामी स्टेडियम में शिफ्ट करने का प्लान बना रहा है. ऐसे में विराट कोहली और ऋषभ पंत चिन्नास्वामी में जल्द ही खेलते हुए नजर आएंगे. KSCA ने 2000-3000 फैंस को स्टेडियम में एंट्री की अनुमति देने का प्लान बनाया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: गिल पर गिरेगी गाज? सैमसन का होगा कमबैक! 3rd T20I में बदल सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

IPL के मैच भी चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही होंगे

जब चिन्नास्वामी स्टेडियम से वुमेंस वर्ल्ड कप और घरेलू क्रिकेट के मैचों को शिफ्ट कर दिया गया था, तो सभी निराश थे. लग रहा था कि IPL 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक नया होमग्राउंड ढूंढना पड़ेगा. हालांकि, अब KSCA को अनुमति मिल चुकी है और वो सिक्योरिटी का ध्यान रखते हुए IPL 2026 के मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही कराने का प्लान बना रहे हैं. KSCA अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने खुद इस बारे में सोशल मीडिया पर आकर जानकारी दी थी.

विज्ञापन

IPL 2025 के बाद भगदड़ से शुरू हुआ बवाल

IPL 2025 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया. उम्मीद से ज्यादा फैंस जमा हो गए और सिक्योरिटी के लिए चीजें संभालना मुश्किल हो गया. भगदड़ मच गई और 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. काफी लोग बुरी तरह घायल भी हुए. इसी वजह से चिन्नास्वामी स्टेडियम में लंबे समय से कोई मैच नहीं हो रहा है. खैर, अब कुछ दिनों बाद फिर से इस ऐतिहासिक मैदान में क्रिकेट मैच होंगे. इस बार सिक्योरिटी का पूरी तरह से ध्यान दिया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ