IND vs SA: गिल पर गिरेगी गाज? सैमसन का होगा कमबैक! 3rd T20I में बदल सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

IND vs SA 3rd T20I Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा टी-20 मुकाबला धर्मशाला में खेला जाना है. दूसरे टी-20 में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Sanju Samson

Team India likely Playing 11 for IND vs SA 3rd T20I

IND vs SA 3rd T20I Playing 11: दूसरे टी-20 में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया धर्मशाला में जोरदार पलटवार के लिए तैयार है. सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला 14 दिसंबर को खेला जाना है. मुल्लांपुर में भारतीय टीम के लिए कुछ भी सही नहीं घटा था. गेंदबाजों ने दिल खोलकर रन लुटाए थे, तो बैटिंग ऑर्डर भी औंधे मुंह गिरा था. पहले दो टी-20 में टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फेल रहा है. ऐसे में तीसरे मैच में भारतीय टीम प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकती है.

विज्ञापन

शुभमन गिल पर गिरेगी गाज?

शुभमन गिल मौके पर मौके तो मिल रहे हैं, लेकिन वह बल्ले से अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं. सीरीज के दो मैचों में गिल ने कुल मिलाकर 4 रन बनाए हैं. अब तीसरे टी-20 में शुभमन को बेंच पर बैठाने के बारे में टीम मैनेजमेंट सोच सकता है.

विज्ञापन

गिल की जगह पर बतौर ओपनर संजू सैमसन को आजमाया जा सकता है, जो पहले दो मैचों में प्लेइंग 11 से बाहर रहे हैं. संजू का रिकॉर्ड बतौर ओपनर इस फॉर्मेट में कमाल का रहा है. वहीं, गिल लगातार संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं. इस साल गिल एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं.

विज्ञापन

हर्षित को मिलेगा चांस?

दूसरे टी-20 में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जमकर धुनाई हुई थी. अर्शदीप 4 ओवर में 54 रन लुटा बैठे थे, तो बुमराह ने 45 रन खर्च किए थे. ऐसे में तीसरे टी-20 में हर्षित राणा को मौका मिल सकता है. हर्षित गेंद के साथ-साथ ठीक-ठाक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल/संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ