IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच आज से वनडे सीरीज शुरू हुई है। पहला टेस्ट चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में जारी है। पहले मैच में टॉस जीतकर टीम इंडिया बल्लेबाजी कर रही है। एक बेहतर शुरुआत के बाद भारत के लगातार 4 विकेट गिर गए हैं। विराट कोहली आज टीम इंडिया के लिए कमाल नहीं कर पाए और महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
ये भी देखें- IND vs BAN: Rishabh Pant ने खेली तूफानी पारी, बना डाले यह 2 खास रिकॉर्ड, जानें
विराट कोहली को Taijul Islam ने आउट किया
विराट कोहली को Taijul Islam ने आउट किया। विराट कोहली जिस गेंद पर आउट हुए उसने गिरकर कांटा बदला और सीधे पैड पर जा लगी। Taijul Islam की टर्न हुई गेंद पर गच्चा खाने के बाद विराट भी हैरान रह गए। कोहली के रिएक्शन को देखकर लगा कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया और गेंद अंदर घुस गई।
https://twitter.com/IIaryanII/status/1602903444620464128?s=20&t=CSDjdNLxsY4YvCK27UDE8g
इस तरह आउट हुए विराट कोहली
दरअसल, बांग्लादेश के स्टार स्पिनर Taijul Islam अपनी टीम के लिए 20वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने कोहली का शिकार कर डाला। विराट कोहली ने कुल पांच गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाकर आउट हो गए। विराट बैकफुट पर गए और गेंद ने खेल कर दिया। उधर विकेट मिलने के बाद गेंदबाज ने दौड़कर जश्न मनाया।
भारत बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट मैच का हाल
अगर पहले टेस्ट मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। कुल 33 ओवर हो चुके हैं। क्रीज पर पुजारा 26, जबकि अय्यर चार रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड (india vs bangladesh head to head record)
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इन 11 मैचों में से भारत ने 9 पर कब्जा किया है, जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
17 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
44 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines