---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SA: अकेले लड़ते रहे विराट कोहली, Selfish कहने वालों को मिला मुंहतोड़ जवाब

Virat Kohli Selfless India vs South Africa 1st Test: विराट कोहली ने दूसरी ईनिंग में 76 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने पहली पारी में 38 रन बनाए थे।

---विज्ञापन---

Virat Kohli India vs South Africa 1st Test: टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को तीसरे दिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

हालांकि विराट कोहली वॉरियर की तरह खड़े रहे। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में बेहतरीन पारी खेलकर फैंस का दिल जीत लिया। इसके साथ ही कोहली ने उन्हें सेल्फिश कहने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। एक्स पर Selfless ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के साथ विराट कोहली के फैंस अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

https://twitter.com/IconicKohIi/status/1740389248275194075

---विज्ञापन---

कोहली ने संभाले रखा मोर्चा

कोहली ने दूसरी पारी में 76 रन बनाए। उन्होंने 82 गेंदों में 12 चौके-1 छक्का ठोक ये रन जड़े। इससे पहले पहली पारी में कोहली ने 38 रनों का योगदान दिया था। दूसरी पारी में दूसरे छोर से विकेट गिरने के बावजूद कोहली अकेले मैदान पर डटे रहे।

---विज्ञापन---

हालांकि वे टीम के लिए बड़ा स्कोर नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने अपनी सेल्फलेस पारी से फैंस का दिल जीत लिया। बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज कोहली की स्लो पारी को लेकर उन्हें सेल्फिश कहकर आलोचना कर चुके हैं। अब उन्हें और उनके जैसे लोगों को कोहली की इस पारी से मुंहतोड़ जवाब मिल गया है।

https://twitter.com/Crickaran/status/1740389132248178850

---विज्ञापन---

फ्लॉप रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी 

टीम इंडिया की 32 रन और एक ईनिंग से करारी हार में खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। कप्तान रोहित शर्मा से लेकर स्टार बल्लेबाज फ्लॉप रहे। रोहित दूसरी पारी में डक पर आउट हुए तो वहीं यशस्वी जायसवाल 5, शुभमन गिल 26, श्रेयस अय्यर 6, केएल राहुल 4, रविचंद्रन अश्विन 0, शार्दुल ठाकुर 2, जसप्रीत बुमराह 0 और मोहम्मद सिराज महज 4 रन बनाकर आउट हो गए।

https://twitter.com/Shivvvydv08/status/1740389766880022959

---विज्ञापन---

कप्तान रोहित शर्मा पहली ईनिंग में भी फ्लॉप रहे। वह महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल 17 और शुभमन गिल 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। केएल राहुल ने पहली पारी में शानदार शतक जड़ा था, लेकिन दूसरी पारी में वे कुछ कमाल नहीं कर सके। इस तरह टीम इंडिया को पहले टेस्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा है। दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से खेला जाएगा। देखना होगा कि भारतीय टीम अपनी लाज बचाने में कितना कामयाब हो पाती है।

ये भी पढ़ें: IND Vs SA: सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया की करारी शिकस्त, ये रहे हार के बड़े कारण

First published on: Dec 28, 2023 08:50 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola