---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

58 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे विराट कोहली, IPL में ऐसा करने वाले बनेंगे पहले क्रिकेटर

Virat Kohli on verge of milestone: आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली जब भी मैदान पर उतरते हैं तो हर किसी की नजरें उनकी बल्लेबाजी पर रहती हैं. सनराइजर्स के खिलाफ मैच में उनके पास एक इतिहास रचने का मौका होगा. अगर वो महज 58 रन और बना लेते हैं तो एक बड़ा कारनामा करने में सफल हो जाएंगे.

---विज्ञापन---

Virat Kohli on verge of milestone: डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी का प्रदर्शन इस साल भी कमाल का देखने को मिल रहा है. टीम ने इस सीजन खेले 13 मैचों में से 9 में जीत हासिल की है और 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. टीम के इस खास प्रदर्शन के पीछे विराट कोहली का भी योगदान काफी अहम रहा है. विराट इस सीजन भी आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और लगातार रनों का अंबार लगा रहे हैं. सनराइजर्स के खिलाफ होने वाले आखिरी लीग मैच में उनके पास एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. इसके लिए उन्हें महज 58 रनों की जरूरत है. 

इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली

विराट कोहली लीग स्टेज के आखिरी मैच में अगर 58 रन और बना लेते हैं तो वो आईपीएल में उनके नाम एक अद्भुत रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. आईपीएल के पिछले 3 सीजन से वो लगातार 600 से ज्यादा रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं. इस सीजन वो 600 रनों के आंकड़े से महज 58 रन दूर हैं. अगर वो सनराइजर्स के खिलाफ मैच में ऐसा कर लेते हैं तो वो आईपीएल के इतिहास में लगातार 4 सीजन ये 600 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. विराट अपने आईपीएल के करियर में 5 बार एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने का काम कर चुके हैं. 

---विज्ञापन---

IPL 2026 में गरज रहा विराट कोहली का बल्ला

आईपीएल 2025 में विराट कोहली ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 15 मैचों में 657 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 54.75 का रहा था तो वहीं स्ट्राइक रेट 144.71 का रहा था. इस साल भी उसी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले 13 मैचों में 164.74 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 542 रन बना लिए हैं. इस सीजन वो टीम के लिए 1 शतक तो वहीं 4 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. इस सीजन वो और भी ज्यादा ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि सनराइजर्स के खिलाफ वो कैसी बल्लेबाजी करते हैं. 

ये भी पढ़िए- GT vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, संजू सैमसन ने चोट के चलते बीच मैच छोड़ा मैदान

---विज्ञापन---
First published on: May 22, 2026 10:53 AM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola