GT vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, संजू सैमसन ने चोट के चलते बीच मैच छोड़ा मैदान

Sanju Samson Injury: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में चोट का सामना करना पड़ा है. विकेटकीपिंग करते हुए उनकी उंगली में चोट लगी जिसके बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया. उनको लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है.

jacket - 2026-05-21T202720.741

IPL 2026 GT vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेल रही है. फ्रेंचाइजी के लिए ये सीजन चोट से भरा रहा है. टीम के आधा दर्जन से ज्यादा खिलाड़ी इस सीजन चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. गुजरात के खिलाफ मैच के शुरू होने के कुछ देर बाद ही टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई. टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को चोट के चलते मैदान छोड़ना पड़ा. टीम के लिए सबसे बड़ी टेंशन ये है कि इस मैच में चेन्नई को लक्ष्य का पीछा करना है जिसमें संजू सबसे अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. 

विज्ञापन

पारी के दूसरे ओवर में ही लगी चोट

गुजरात टाइटंस की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. चेन्नई के लिए पारी का दूसरा ओवर फेंकने आए तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन. उन्होंने लेग स्टंप पर एक गेंद डाली जो कि बाहर की तरफ जा रही थी. संजू ने डाइव लगाकर गेंद को रोकने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनकी उंगलियों में लगकर बाउंड्री की तरफ चली गई. गुजरात की टीम को इस गेंद पर 5 रन मिले. संजू सैमसन की इंजरी के चलते चेन्नई के फिजियो को तुरंत मैदान पर उतरना पड़ा. संजू के बाहर जाने के बाद उर्विल पटेल ने टीम के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली. 

विज्ञापन

चेन्नई ने इस मैच में किए 2 बड़े बदलाव

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है. इस मैच में जीत के बाद ही टीम प्लेऑफ की रेस में बनी रह सकती है. टीम के पास 13 मैचों में 12 अंक हैं और इस मैच में जीत के बाद 14 अंक हो जाएंगे. सीएसके ने प्रशांत वीर की जगह इस मैच में मैट शॉर्ट को मौका दिया है तो वहीं अकील हुसैन की जगह गुरजपनीत सिंह को मौका दिया गया है. दूसरी तरफ गुजरात की टीम ने साई किशोर की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग 11 में शामिल किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ