Virat Kohli Injury Update: टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं. वो चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे. इसी बीच अब उनकी इंजरी और टीम इंडिया में वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार विराट कोहली तेजी से ठीक हो रहे हैं और इंग्लैंड दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं.
आईपीएल के फाइनल में हुए थे चोटिल
विराट कोहली आरसीबी के लिए खेलते हुए आईपीएल के फाइनल में चोटिल हुए थे. उन्होंने फाइनल में टीम के लिए कमाल की मैच जिताऊ पारी खेली थी. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उनको स्क्वाड में शामिल किया गया था लेकिन बाद में चोट के चलते उनको बाहर होना पड़ा. इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में उनकी वापसी टीम इंडिया के साथ-साथ फैंस के लिए भी बड़ी गुड न्यूज है.
जल्द होगा वनडे टीम इंडिया का ऐलान
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान अगले 3-4 दिनों में किया जा सकता है. इस बात की पुष्टि बीसीसीआई की तरफ से उनको की गई है. टीम इंडिया की कमान एक बार फिर शुभमन गिल के हाथों में होगी और साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए ये सीरीज और भी ज्यादा खास हो जाती है.
ENG vs IND वनडे सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान | समय (भारतीय समय) |
|---|---|---|---|
| पहला वनडे | 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) | बर्मिंघम, एजबेस्टन | दोपहर 3:30 बजे |
| दूसरा वनडे | 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) | कार्डिफ़, सोफिया गार्डन्स | शाम 5:30 बजे |
| तीसरा वनडे | 19 जुलाई 2026 (रविवार) | लंदन, लॉर्ड्स | दोपहर 3:30 बजे |
ये भी पढ़िए- ENG vs IND: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन होगा इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के ODI स्क्वाड का ऐलान
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
27 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines