Virat Kohli Adelaide Record: भले ही पर्थ में विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे, लेकिन एडिलेड में टीम इंडिया का स्टार बल्लेबाज बल्ले से खूब तबाही मचाएगा. पहले वनडे में अपनी पेस के दम पर कोहली को परेशान करने वाले कंगारू गेंदबाज दूसरे मैच में किंग कोहली के आगे ही पानी मांगते हुए नजर आएंगे.
यह बात हम ऐसा ही नहीं कह रहे, बल्कि आंकड़े खुद इसकी गवाही दे रहे हैं. कोहली को एडिलेड का मैदान बड़ा पसंद है. विराट पहले वनडे में जल्दी आउट होने की कसर दूसरे मुकाबले में निकालने की फुल तैयारी भी कर रहे हैं.
एडिलेड में ‘विराट’ कोहली
ऑस्ट्रेलिया में अगर विराट कोहली को रन बनाने के मामले में सबसे ज्यादा कोई मैदान पसंद है, तो वो एडिलेड ही है. इस ग्राउंड पर खेलना कोहली को खूब रास आता है. विराट ने यहां पर अब तक कुल 4 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 61 की दमदार औसत से 244 रन निकले हैं.
ये भी पढ़ें: 2 साल में बदले 5 कप्तान, पाकिस्तान क्रिकेट का हाल बेहाल, मोहसिन नकवी की देखरेख में बर्बादी की कगार पर PCB!
कोहली ने चार में से दो मैचों में तो सेंचुरी ठोकी है. एडिलेड में विराट के तीनों ही फॉर्मेट के रिकॉर्ड की बात की जाए, तो कोहली ने कुल 15 मैचों में 65 की एवरेज से 975 रन बनाए हैं. इसमें 5 शतक और 4 फिफ्टी शामिल है.
कमबैक मैच में फ्लॉप रहे थे विराट
लगभग 7 महीने बाद मैदान पर लौटे विराट कोहली का प्रदर्शन पर्थ में काफी निराशाजनक रहा था. कोहली 8 गेंदें खेलने के बावजूद अपना खाता खोलने तक में नाकाम रहे थे. मिचेल स्टार्क की पांचवें स्टंप की तरफ जाती हुई गेंद से छेड़छाड़ करने के चक्कर में कोहली अपना विकेट गंवा बैठे थे.
ये भी पढ़ें: PAK vs SA: पाकिस्तान की सरजमीं पर कहर बनकर टूटे केशव महाराज, रावलपिंडी में घातक स्पेल से रच डाला इतिहास
विराट के साथ-साथ रोहित शर्मा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और उनके खाते में सिर्फ 8 रन आए थे. हालांकि, यह दोनों ही दिग्गज बल्लेबाज अब एडिलेड में धमाल मचाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 7 विकेट से धूल चटाई थी. भारत से मिले 131 रनों के लक्ष्य को कंगारू टीम ने सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था.
संबंधित खबरें
अगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
12 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
55 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
2 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
4 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
11 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
13 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines