हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिग्गज क्रिकेटर के निधन से टूटे विराट कोहली, सोशल मीडिया पर शोक जताकर दी भावुक श्रद्धांजलि

Virat Kohli Tribute Garry Sobers: क्रिकेट इतिहास के सबसे महान ऑलराउंडर्स में से एक गैरी सोबर्स का 17 जुलाई को निधन हो गया. विराट कोहली ने अब पोस्ट डालकर दिग्गज को भावुक श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन
दिग्गज की निधन पर भावुक हुए विराट

Virat Kohli Tribute Garry Sobers: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सोशल मीडिया पर बेहद कम पोस्ट डालते हैं. क्रिकेट जगत में 17 जुलाई को तब शोक की लहर छा गई, जब यह पता चला कि वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर सर गैरी सोबर्स का निधन हो गया है. वो क्रिकेट इतिहास के सबसे महान ऑलराउंडर्स में से एक थे. सोबर्स का वेस्टइंडीज की सफलता में बहुत बड़ा किरदार रहा है और यह बात पूरी दुनिया जानती है. विराट कोहली ने पोस्ट डालकर शोक जताया और दिग्गज को भावुक श्रद्धांजलि दी.

दिग्गज के निधन से टूटे विराट कोहली

सर गारफील्ड सोबर्स के निधन के बाद फैंस और क्रिकेट जगत के कई बड़े खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया सामने आई. सोबर्स ने दो दशकों तक क्रिकेट खेला और गेंद एवं बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर ऑलराउंडर्स के लिए स्टैंडर्ड सेट किया. सोबर्स के निधन से विराट कोहली भी टूट गए और उन्होंने X पर भावुक पोस्ट डाला. विराट ने लिखा, ‘क्रिकेट ने अपने सबसे महान खिलाड़ियों में से एक खो दिया है. सर गारफील्ड सोबर्स की आत्मा को शांति मिले. आपकी लिगेसी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.’

ये भी पढ़ें:- ENG vs IND सीरीज के बीच अचानक बाहर हुए ये 2 स्टार खिलाड़ी, अब इन टीमों के लिए मैदान पर उतरेंगे

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने भी दी भावुक श्रद्धांजलि

‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर ने भी गैरी सोबर्स के निधन पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ‘सर गैरी के निधन पर विश्वास करना मुश्किल है. हमने इतने सालों में काफी पल साथ बिताए हैं. उन्होंने मुझे 2003 वर्ल्ड कप का प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट दिया था. उन्होंने मेरे शतक की जमकर तारीफ की. वो काफी शानदार व्यक्ति थे.’

सचिन ने पुराना किस्सा याद करते हुए कहा, ‘मेरा ध्यान उस समय पर बार-बार जा रहा है, जब हम कुछ सालों पहले लंदन में मिले थे. हम बैठकर क्रिकेट के बारे में बात कर रहे थे. मुझे इस बात का दुख है कि वह आखिरी मौका था, जब हम मिल पाए थे. मैं उन्हें बहुत याद करूंगा. सर गैरी की आत्मा को शांति मिले.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा के ‘आखिरी मैच’ की अटकलों के बीच BCCI का बड़ा एक्शन! टीम इंडिया को दिया ये महत्वपूर्ण मैसेज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola