ENG vs IND सीरीज के बीच अचानक बाहर हुए ये 2 स्टार खिलाड़ी, अब इन टीमों के लिए मैदान पर उतरेंगे

England Released Two Players: भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाने वाला है. इससे पहले इंग्लैंड टीम ने दो स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. अब वो T20 ब्लास्ट में खेलते नजर आएंगे.

England Released Two Players

इंग्लैंड का बड़ा फैसला! (Image: AI Generated)

विज्ञापन

England Released Two Players: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा वनडे मैच होने जा रहा है. इससे पहले इंग्लैंड टीम को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. उनके स्क्वाड में बदलाव हुआ है और दो खिलाड़ी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. ECB ने फैसला किया है कि लियाम डॉसन और टॉम बैंटन अब भारत के खिलाफ होने वाले सीरीज के तीसरे मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. यह दोनों इंग्लैंड का एक घरेलू टूर्नामेंट खेलते हुए नजर आएंगे.

इंग्लैंड टीम से बाहर हुए दो खिलाड़ी

इंग्लैंड टीम के स्टार ऑलराउंडर लियाम डॉसन और विकेटकीपर टॉम बैंटन अब तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. उन्हें स्क्वाड से रिलीज कर दिया गया है और अब वो इंग्लैंड में चल रहे टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे. बता दें कि एजबेस्टन में टी20 ब्लास्ट के फाइनल्स डे का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

नॉर्थम्पटनशर और समरसेट के बीच पहला सेमीफाइनल होगा, वहीं हैम्पशर हॉक्स और नॉट्स आउटलॉज के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. फाइनल भी उसी दिन आयोजित किया जाएगा. टॉम बैंटन समरसेट के लिए और लियाम डॉसन हैम्पशर के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा के ‘आखिरी मैच’ की अटकलों के बीच BCCI का बड़ा एक्शन! टीम इंडिया को दिया ये महत्वपूर्ण मैसेज

शानदार प्रदर्शन के बावजूद डॉसन हुए बाहर

लियाम डॉसन ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में 68 रन की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने जो रूट के साथ 121 रनों की साझेदारी के दम पर इंग्लैंड बड़ा स्कोर बना पाया. हालांकि, टीम को हार का सामना करना पड़ा. दूसरे वनडे में डॉसन को खेलने का मौका नहीं मिला और अब तीसरे वनडे से पहले वो टीम से बाहर हो गए. दूसरी ओर टॉम बैंटन इंग्लैंड के वनडे स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन शुरुआत दो मैचों में उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली.

विज्ञापन

कब होगा भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है. दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा. भारत को T20I सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था और अब वह वनडे सीरीज जीतकर वापसी करना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ