Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है। मैदान से लेकर बाहर तक विराट कोहली छाए रहते है। वनडे विश्व कप 2023 में विराट कोहली अपने बल्लेबाजी के दम पर पूरे महीने छाए रहे। साल 2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी भी विराट कोहली ही रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी विराट कोहली की करोड़ों में फैन-फॉलोइंग है। इतना ही नहीं इटली की स्टार महिला फुटबॉलर भी अब विराट कोहली की फैन हो गई है।
अगाता इसाबेला सेनटासो के फेवरेट क्रिकेटर विराट कोहली
इटली की स्टार महिला फुटबॉलर अगाता इसाबेला सेनटासो से सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा। एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए अगाता ने अपने एक्स अकाउंट पर GOAT वाले इमोजी के साथ विराट कोहली की तस्वीर पोस्ट की और बताया कि उनके फेवरेट क्रिकेट विराट कोहली है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: ईशान किशन बने स्टार खिलाड़ी के करियर में रोड़ा! साउथ अफ्रीका दौरे पर नहीं मिली टीम में जगह
सोशल मीडिया पर अगाता की ये पोस्ट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। वनडे विश्व कप 2023 के दौरान भी अगाता को भारतीय टीम को सपोर्ट करते हुए देखा गया था। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट में भारतीय टीम की सपोर्ट में काफी पोस्ट भी शेयर की थी।
वनडे विश्व कप 2023 में जमकर गरजा विराट का बल्ला
बीते दिनों खत्म हुए वनडे विश्व कप 2023 में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला। टूर्नामेंट के हर मैच में विराट टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाते हुए दिखाई दिए। इस टूर्नामेंट में विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। जिसके चलते उनको मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।
इस टूर्नामेंट के 11 मैचों में विराट ने 765 रन बनाए थे। विश्व कप 2023 में विराट कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए है। ऐक वनडे विश्व कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम था। इसके अलावा विराट वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बने।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines