India vs Australia Test Series: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से पहले टेस्ट की शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज को लेकर फैंस में जमकर उत्साह देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि 40 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। खास बात यह है कि टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली भी अब शानदार फॉर्म में लौट चुके हैं। हालांकि अब तक टेस्ट में उनका बल्ला खामोश रहा है। लेकिन विराट ने पहले मैच से पहले ट्वीट करके फैंस का जोश हाई कर दिया है।
विराट ने किया ट्वीट
विराट कोहली ने पहले टेस्ट से पहले ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘ कल से शुरू होने जा रही बॉर्डर-गॉवस्कर ट्राफी के लिए जा रहा हूं। वह पहले टेस्ट के लिए पूरी तरह से उत्साहित हैं।’ इस ट्वीट के साथ विराट कोहली ने अपनी दो तस्वीरें भी लगाई हैं, जिसमें वह रनिंग और नेट्स पर बैटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। कोहली के इस ट्वीट को जमकर रीट्वीट किया जा रहा है। जबकि इस पर कमेंट भी खूब किए जा रहे हैं।
और पढ़िए – IND vs AUS 1st Test: पिच को लेकर किच-किच, अब कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान
https://twitter.com/imVkohli/status/1623234222889791490?s=20&t=Ww8MQ32nuas-Rj_c8Egttg
विराट से बड़ी पारी की उम्मीद
खास बात यह है कि विराट कोहली से टेस्ट में बड़ी पारी की उम्मीद है। क्योंकि उन्होंने टेस्ट मैचों में लंबे समय से शतक नहीं लगाया है। जबकि वनडे और टी-20 सीरीज में वह शानदार पारियां खेल चुके हैं। ऐसे में विराट के फैंस अब उनसे टेस्ट में भी बड़ी पारी का इंतजार कर रहे हैं। खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलता है। यही वजह है कि विराट कोहली भी अब नए तेवर में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
और पढ़िए –IND vs AUS: ‘ICC को दखल देना चाहिए…’, नागपुर की पिच पर बिफर गए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कल से नागपुर में खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। हालांकि अब तक किसी भी टीम की तरफ से प्लेइंग-11 जारी नहीं की गई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
29 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines