Virat Kohli Emotional After 49th Century: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को खुश होने का सुनहरा मौका दिया। विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़कर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की महान रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह कोहली का 49वां शतक था, जो कि उनके बर्थडे के मौके पर आया। शतक लगाने के बाद विराट कोहली काफी इमोशनल हो गए और सचिन तेंदुलकर को लेकर बड़ी बात कह दी।
मैंने सचिन को देखकर खेलना शुरू किया- विराट
विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को लेकर कहा कि वह हमेशा से मेरे लिए प्रेरणा रहे हैं। मैंने उन्हीं को देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था। मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर पाउंगा। कोहली ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि मैं इस सक्षम हूं कि अपने देश को जीत दिला पा रहा हूं। मेरी कोशिश हमेशा रहती है कि भारत को किसी भी तरह से जीत दिलाई जा सके। अभी सेमीफाइनल और फाइनल बचा हुआ है। ऐसे में मेरी यही कोशिश होगी कि उसमें भी अपना बेस्ट दे सकूं।
ये भी पढ़ें:- BAN vs SL: जिस खिलाड़ी ने बांग्लादेश को जिताया, कप्तान शाकिब ने उसके साथ किया गाली-गलौज? क्या है पूरा मामला
अब मुझे बर्थडे से खुशी नहीं मिलती- विराट
कोहली ने आगे कहा कि मुझे अपने बर्थडे से अब अधिक खुशी नहीं मिलती है, लेकिन भारत के लिए आज मैंने अच्छा खेला, इसके लिए मैं काफी खुश हूं। बता दें कि भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुका था। ऐसे में साउथ अफ्रीका को भी हराकर भारत विश्व कप प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर ही विराजमान रह गया है। अब अगर भारत अगला मुकाबला हार भी जाता है, तो भी भारत प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर ही बना रहेगा। भारत का अगला मुकाबला 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ होने वाला है। इसके बाद भारत सीधा सेमीफाइनल खेलने वाला है। इस तरह कह सकते हैं कि भारत विश्व कप ट्रॉफी से सिर्फ 2 कदम ही दूर है।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
15 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
57 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines