हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Virat Kohli का फिर दिखा बिंदास अंदाज, हाथों में बल्ला थाम Quick Style ग्रुप के साथ किया डांस, देखें Video

विज्ञापन
Virat Kohli danced with Quick Style group

Virat Kohli: विराट कोहली (Virat Kohli) फॉर्म में वापसी करने के बाद छाए हुए हैं। मैच के बाद उन्होंने IPL के लिए एक प्रोमो शूट किया था, जबकि अब विराट कोहली का नॉर्वे के फेमस डांस ग्रुप क्विक स्टाइल के मेंबर्स के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। कोहली ने खुद इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है।

विराट ने बनाई रील

विराट कोहली ने डांस ग्रुप क्विक स्टाइल के साथ एक शूट किया है, इसी दौरान कोहली ने एक रील बनाई है, जिसमे विराट कोहली बल्ला लेकर डांस ग्रुप के सदस्यों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। विराट ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘अंदाजा लगाओ मुंबई में मेरी मुलाकात किनसे हुई।’

और पढ़िए – ICC Rankings: शतक लगाने के बाद Virat Kohli ने मारी लंबी छलांग, अक्षर पटेल को भी शानदार बैटिंग का मिला इनाम

विराट कोहली का डांस किया जा रहा पसंद

क्विक स्टाइल ग्रुप के साथ किया गया विराट कोहली के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्योंकि विराट कोहली का इस वीडियो में अलग अंदाज लोगों को देखने के लिए मिल रहा है।

और पढ़िए – PAK vs AFG: ‘टीम को तबाह करने की दिशा में पहला कदम …’, PCB के फैसले पर भड़क गए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान

https://twitter.com/imVkohli/status/1635603400149835776?s=20

बॉलीवुड गानों पर डांस के लिए फेमस हैं यह ग्रुप

बता दें कि नॉर्वे का डांस क्रू क्विक स्टायल बॉलीवुड गानों पर डांस करने के लिए बहुत फेमस हैं। इस ग्रुप का एक वीडियो पिछले दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें ग्रुप के सदस्यों ने गुरू रंधावा के गाने काला चश्मा पर सानदार डांस किया था। इसके अलावा भी यह ग्रुप कई गानों पर डांस कर चुका है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें