---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

World Cup 2023: मैदान में जमकर थिरके विराट कोहली, फैंस बोले बवाल काट दिया..Watch Video

ODI World Cup 2023: विश्व कप में विराट कोहली बल्ले से लेकर अपने डांस स्टेप से धमाल मचा रहे है। सोशल मीडिया पर विराट छाए हुए है।

---विज्ञापन---

ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 के दौरान विराट कोहली मैदान से लेकर मैदान के बाहर तक छाए हुए हैं। मैदान में अपनी शानदार बल्लेबाजी, फील्डिंग और अपनी मस्ती को लेकर अक्सर विराट सुर्खियां बटोरते रहते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 नवंबर को खेले गए मैच में भी विराट की मैदान से कुछ ऐसी वीडियो वायरल हो रही जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर विराट की वीडियोज पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

जन्मदिन पर मैदान में थिरके विराट

बता दें, 5 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका का मैच खेला गया और 5 नवंबर को ही विराट कोहली का जन्मदिन था। इस मैच में विराट ने पहले तो अपने वनडे करियर की 49वीं सेंचुरी लगाकर फैंस को तोहफा दिया। फिर उसके बाद मैदान पर बीच-बीच में अपने डांस स्टेप दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अब सोशल मीडिया पर विराट की ऐसी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो पर कुछ फैंस कमेंट करके लिख रहे हैं कि बवाल काट दिया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- World Cup 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद मुश्किल में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड, खेल मंत्री ने लिया बड़ा एक्शन

---विज्ञापन---

विराट ने खेली शतकीय पारी

इस मैच में विराट ने टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की बराबरी की। विराट ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का 49वां शतक लगाया। उनके इस शतक का फैंस काफी दिनों से इंतजार भी कर रहे थे।

---विज्ञापन---

इस विश्व कप में विराट के बल्ले से ये दूसरी सेंचुरी निकली है। अभी तक टूर्नामेंट में विराट दो शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। विश्व कप 2023 में विराट भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। 8 मैचों में विराट अभी तक 543 रन बना चुके हैं।

First published on: Nov 06, 2023 12:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola