Virat Kohli: 27 सितंबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है. सभी खिलाड़ी नेट्स पर पसीना बहा रहे हैं. इंग्लैंड दौरे के बाद से पहली बार विराट कोहली मैदान पर एक्शन में नज़र आएंगे. उन्हें देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं. खैर सीरीज से पहले विराट ने एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाला वनडे वर्ल्ड कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा. कोहली ने ये भी कहा कि वो वर्ल्ड जीतने के लिए अपनी पूरी जान लगा देंगे.
विराट कोहली का बड़ा बयान
विराट कोहली ने जियो हॉटस्टार पर बातचीत की. उन्होंने टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों और कप्तान शुभमन गिल को लेकर भी बयान दिया. कोहली ने ये भी बता दिया कि वो 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध रहेंगे. उन्होंने कहा, “मेरे लिए ये भारत के लिए खेलने वाला आखिरी वर्ल्ड कप है. ये ही चीज मेरे लिए प्रेरणा है. मैं मैदान पर सबकुछ झोंक देना चाहता हूं. मैं किसी भी हाल में वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं और ये मेरा मकसद है. इसके लिए मुझे जो भी करना पड़ेगा, वो मैं करूंगा.” कोहली का ये ये पांचवां वनडे वर्ल्ड कप होगा. उन्होंने अपने करियर में 2 वर्ल्ड कप फाइनल खेले हैं.
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज, देखें लिस्ट
कोहली ने की शुभमन गिल की तारीफ
शुभमन गिल वनडे में टीम इंडिया के कप्तान हैं. उन्होंने गिल की कप्तानी को लेकर कहा, “गिल अभी कप्तानी सीख रहे हैं. इस रोल में वो अभी बिल्कुल नए हैं. शुभमन में टीम इंडिया की कप्तानी करने का सही नजरिया और जोश है. मैदान पर उनके प्लान बिल्कुल क्लियर रहते हैं. वो भारतीय क्रिकेट को आराम से आगे ले जाएंगे. मुझे लगता है कि वो लंबे समय तक कप्तानी करेंगे और बहुत बढ़िया करेंगे. मैदान पर वो हमेशा कुछ ना कुछ अलग करने के बारे में भी सोचते रहते हैं. ये चीज उन्हें अन्य लोगों से बहुत खास बनाती है.”
कैसा है कोहली का वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड?
विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप में खूब रन बनाए हैं. उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट दूसरे नंबर पर हैं. वो अब तक 37 इनिंग में 1795 रन बना चुके हैं. उनके नाम 5 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं. सचिन तेंदुलकर लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. उन्होंने 44 इनिंग में 2278 रन बनाए हैं. विराट अगले साल वर्ल्ड कप में दो हजार रनों के आंकड़े को पार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत की क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से होगी भिड़ंत, जानें किस दिन खेला जाएगा मैच
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
47 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines