Virat Kohli Breaks Sachin Tendulkar’s Record: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे धाकड़ बल्लेबाज और मॉडर्न मास्टर विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपना तीसरा शतक लगाया है। उन्होंने इस शतक के बाद वनडे क्रिकेट में अपना नाम इतिहास के पन्नों पर अमर कर लिया है। विराट कोहली अब सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 49वां शतक लगाकर महान सचिन तेंदुलकर की बराबरी की थी लेकिन इस बार उन्होंने शतक लगाकर सचिन को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं इस शतकीय पारी में विराट ने सचिन के तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। विराट ने 113 गेंदों पर बेहतरीन 117 रन बनाए जिसमें 9 चौके और दो छक्के शामिल थे।
एक वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा रन
आपको बता दें कि विराट कोहली ने अब सचिन तेंदुलकर के 2003 वर्ल्ड कप में बनाए गए 673 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा। यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन थे। अब विराट कोहली ने मास्टर ब्लास्टर के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। देखते हैं इस रिकॉर्ड की पूरी लिस्ट:-
- विराट कोहली- 711 रन (2023)*
- सचिन तेंदुलकर- 673 रन (2003)
- मैथ्यू हेडन- 659 (2007)
- रोहित शर्मा- 648 (2019)
- डेविड वॉर्नर- 647 (2019)
यह भी पढ़ें:- IND vs NZ: टीम इंडिया को बड़ा झटका, शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होकर गए बाहर
एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर
सचिन तेंदुलकर ने 2003 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक सात फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए थे। अब विराट कोहली ने 2023 वर्ल्ड कप में आठवीं बार फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाया है। विराट कोहली इस वर्ल्ड कप के 10 मैचों में इसी के साथ पांच अर्धशतक और तीन शतक लगा चुके हैं। देखते हैं इस रिकॉर्ड की भी पूरी लिस्ट:-
- 8 – विराट कोहली (2023)
- 7 – सचिन तेंदुलकर (2003)
- 7 – शाकिब अल हसन (2019)
- 6 – रोहित शर्मा (2019)
- 6 – डेविड वॉर्नर (2019)
यह भी पढ़ें:- IND vs NZ: सेमीफाइनल में उतरते ही विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, सचिन तेंदुलकर से भी निकले आगे
इस तरह विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में अपना ड्रीम रन जारी रखा है। उन्होंने इस एक शतकीय पारी से तीन बड़े रिकॉर्ड में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ विराट कोहली अब वनडे क्रिकेट के नए सेंचुरी किंग भी बन गए हैं। विराट कोहली इस टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी हैं। विराट कोहली का इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 80वां शतक भी रहा। उनके नाम टेस्ट में 29, वनडे में 50 और टी20 इंटरनेशनल में एक शतक दर्ज है। विराट की यह पारी भारतीय क्रिकेट फैंस ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया सालों तक याद रखेगी। किस तरह उन्होंने लंगड़ाते हुए क्रैम्प के बावजूद अपनी जान झोंकी और भारतीय पारी को संभाले रखा।
संबंधित खबरें
वनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
24 mins agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
38 mins agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
1 hr agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
2 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
3 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines