World Cup 2023 IND vs BAN: वनडे विश्व कप में विराट कोहली का धमाल लगातार जारी है। बांग्लादेश के खिलाफ 19 अक्टूबर को खेले गए मैच में विराट के बल्ले से सेंचुरी देखने को मिली। मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि, विराट इस मैच में शतक नहीं बना पाएंगे उनकी बल्लेबाजी देखकर भी लग रहा था कि कोहली शतक बनाने के लिए नहीं खेल रहे हैं, लेकिन जब दूसरे छोर पर खड़े केएल राहुल ने देखा तो उन्होंने विराट को शतक के लिए मनाया। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर राहुल ने कैसे कोहली को शतक के लिए मनाया और विराट ने क्यों शतक के लिए मना किया था। मैच के बाद बोलते हुए राहुल ने ये पूरा वाक्या बताया।
क्या था पूरा वाक्या?
मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए केएल राहुल ने बताया कि, “विराट कोहली को मैंने कहा कि अब सिंगल नहीं लेंगे तो विराट कहते हैं कि अगर सिंगल नहीं लेंगे तो लोगों को बहुत खराब लगेगा और सब सोचेंगे कि मैं अपने पर्सनल रिकॉर्ड के लिए खेल रहा हूं। आगे मैंने कहा कि, हम मैच आसानी से जीत रहे हैं आप आराम से अपना शतक पूरा कर सकते हैं। जिसके बाद जाकर विराट शतक के लिए माने और उन्होंने शानदार छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।” विराट ने 97 गेंदों पर 103 रनों की नाबाद पारी खेली। वनडे इंटरनेशनल में विराट का ये 48वां शतक है।
ये भी पढ़ें:- कौन है वो अंपायर, जिसने कोहली के शतक के लिए बॉल को नहीं दिया वाइड, श्रद्धा कपूर ने ऑफर किए थे बादाम
विराट के शतक में उनका साथ देने के लिए केएल राहुल की भी जमकर तारीफ हो रही है। जिस प्रकार से उन्होंने अपनी पारी को धीमा करके स्ट्राइक सिर्फ विराट को ही दी। बता दें, विश्व कप में ये भारतीय टीम की लगातार चौथी जीत है। अब भारत का अगला मैच 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के साथ होगा।
इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों ही टीमें अभी तक विश्व कप 2023 में एक भी मैच नहीं हारी है। प्वाइंट्स टेबल पर न्यूजीलैंड 8 प्वाइंट्स के साथ पहले और भारतीय टीम 8 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है, न्यूजीलैंड का नेट रनरेट भारत से थोड़ा बेहतर है इसलिए वो पहले स्थान पर है।
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
17 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
31 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
1 hr agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
2 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
2 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
4 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
5 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
12 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines