हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विराट कोहली ने दिखाया बड़ा दिल, बीच मैदान पैर छूने आए फैन को पुलिस से छुड़ाया, जानें पूरा मामला

Virat Kohli Called Police Release Fan: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची वनडे में एक फैन मैदान पर आ गया था. उन्होंने विराट कोहली के पैर छुए और फिर सिक्योरिटी द्वारा उन्हें बाहर ले जाया गया. मैच के बीच दखल देने के लिए उस फैन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. अब खबर सामने आ रही है कि कोहली ने खुद कॉल करके उस फैन को पुलिस से छुड़ाया.

विज्ञापन
विराट ने फिर दिखाया बड़ा दिल

Virat Kohli Called Police Release Fan: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रांची में शानदार शतक जड़ा था. जब वो सेलिब्रेट कर रहे थे, अचानक एक फैन ने बीच मैदान आकर उनके पैर छुए. बाद में सिक्योरिटी द्वारा उन्हें बाहर ले जाया गया. उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया और अब खबर आ रही है कि विराट कोहली ने खुद पुलिस को बोलकर उस फैन को छुड़ाया. विराट के इस सुपरफैन ने भी मामले पर बात की.

बीच मैदान विराट कोहली से मिलना पड़ा भारी

30 नवंबर को रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली. बीच मैदान एक फैन ने विराट कोहली से मुलाकात की और उनके पैर छुड़े. बाद में सिक्योरिटी द्वारा उन्हें बाहर ले जाया गया. नियमों के अनुसार लोकल पुलिस ने उस फैन को हिरासत में ले लिया. उसका नाम शौविक मुर्मू है, जो हुगली में एक कॉलेज स्टूडेंट है. रांची पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और उनके परिवार को काफी चिंता हुई. शौविक के पिता समर मुर्मू ने कई लोगों से बात की. एबीपी आनंदा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि विराट कोहली ने खुद पुलिस को कॉल करके अनुरोध किया कि उनके फैन को छोड़ दिया जाए.

ये भी पढ़ें:- Rohit Sharma ने टूटी पलक से मांगी मन्नत, वर्ल्ड कप 2027 या कुछ और…,वायरल हुआ मजेदार वीडियो 

विज्ञापन

शौविक ने मामले पर क्या बोला?

शौविक मुर्मू ने इस मामले पर बात करते हुए बताया, ‘पुलिस ने मुझे हिरासत में लिया. हालांकि, जब कोहली सर ने कॉल किया और उनसे बात की, मुझे छोड़ दिया गया. पुलिस द्वारा छोड़ने के बाद मैं सीधा अपने परिवार से नहीं मिल पाया. इसी वजह से मैंने होटल में रात बिताई और फिर मेरे घर लौटने का जुगाड़ हुआ.’

विराट कोहली ने दूसरे मैच में भी जड़ा शतक

रांची के बाद रायपुर में भी विराट कोहली का जलवा देखने को मिला. उन्होंने 93 गेंदों में 102 रन की कमाल की पारी खेली. उन्होंने इसी बीच 7 चौके और 2 छक्के जड़े. ये कोहली के वनडे करियर का 53वां शतक था. कोहली ने इस सीरीज में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने 100 का आंकड़ा पार किया है. अब तीसरे मैच में भी उनसे बड़ी उम्मीद होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: 358 रन बनाकर भी हारी टीम इंडिया, इन 5 खिलाड़ियों ने डुबाई रायपुर में लुटिया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola