Virat Kohli new bungalow: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेल रहे हैं। वह 1 मार्च से होने वाले इंदौर टेस्ट की तैयारी में जुटे हैं। इस बीच खबर आई है कि उन्होंने मुंबई के अलीबाग इलाके में एक लग्जरी बंगला खरीदा है। विराट कोहली के इस आलीशान बंगने की कीमत करोड़ों में बताई गई है।
विराट ने 6 करोड़ में खरीदा लग्जरी बंगला
इनसाइड स्पोर्ट्स ने हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक खबर का हवाला देते हुए लिखा कि ‘विराट कोहली ने आवास विलेज में 2,000 वर्ग फुट के विला पर 6 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। उन्होंने इस प्रॉपर्टी पर स्टांप ड्यूटी के रूप में 36 लाख रुपये दिए।
विराट कोहली के नए बंगले में क्या खास है
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि विराट कोहली के आलीशान विला में 400 वर्ग फुट का एक स्विमिंग पूल भी बना है। खास बात ये है कि बॉलीवुड अभिनेता संजय खान की बेटी और ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने प्रोजेक्ट का इंटीरियर डिजाइन किया है। विराट कोहली की अलीबाग इलाके में यह दूसरी संपत्ति है।
अवास लिविंग अलीबाग एलएलपी के कानूनी सलाहकार के रूप में काम करने वाले एडवोकेट महेश म्हात्रे ने कहा कि ‘अवास अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण एक पसंदीदा स्थान है। इसके अलावा, मांडवा जेट्टी अवास से पांच मिनट की दूरी पर है और स्पीड बोट ने अब मुंबई की दूरी को घटाकर 15 मिनट कर दिया है।’
विराट के भाई ने पूरी कीं औपचारिकताएं
महेश म्हात्रे के मुताबिक, विराट कोहली इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में व्यस्त हैं। इसलिए विराट के भाई विकास कोहली ने सब-रजिस्ट्रार कार्यलय जाकर पंजीकरण औपचारिकताओं को पूरा किया है। कोहली ने लेन-देन के लिए 36 लाख की स्टांप ड्यूटी दी है।
इस इलाके में 19.24 करोड़ का फॉर्म हाउस पहले ही खरीद चुके हैं विराट
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इससे पहले भी अलीबाग इलाके में बड़ी प्रॉपर्टी खरीद चुकी हैं। इस जोड़े ने 1 सितंबर 2022 को जिराड विलेज में 36,059 स्क्वायर फुट में फैले फॉर्महाउस को 19.24 करोड़ रुपए देकर खरीदा था। इस फॉर्मआउस को समीरा लैंड एसेट्स प्राइवेट लिमिटेड और सोनाली राजपूत से खरीदा गया था।
और पढ़िए – PSL 2023: Mohammad Haris ने लगाया सूर्यकुमार यादव कार्बन कॉपी शॉट, देखें शानदार VIDEO
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines