Most Popular Player: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के करोड़ों फैंस हैं। विराट कोहली को चाहने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी हैं। इसी कारण से विराट कोहली विश्व के सबसे पॉपुलर खिलाड़ी में पहले स्थान पर है। ऑरमैक्स मीडिया ने एक रिपोर्ट जारी की है, इस रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली विश्व के सबसे पॉपुलर स्पोर्ट्स मैन बन चुके हैं। इस मामले में विराट ने रोनाल्डो और मेसी को भी पीछे छोड़ दिया है।
इस सूची में भारत के 3 खिलाड़ी शामिल
ऑरमैक्स मीडिया द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2023 में दुनिया के सबसे पॉपुलर 5 खिलाड़ियों की सूची में 3 खिलाड़ी भारत के ही हैं। इस सूची में पहले स्थान पर विराट कोहली। इस मामले में कोहली ने दुनिया के सबसे विख्यात फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी को भी पीछे छोड़ दिया है। आपको जानकर खुशी होगी कि इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं। इसी बात से आप भारतीय क्रिकेटरों के जलवे का अनुमान लगा सकते हैं। आपको बता दें कि जुलाई में जारी सूची में भी विराट कोहली दुनिया के सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ी बने थे। ऐसे में कोहली बैक टू बैक सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर आ गया है।
ये भी पढ़ेें:- ICC Ranking: फरवरी में भी तीनों फॉर्मेट में नंबर वन टीम बनी थी भारत! फिर ICC ने पलट दी बाजी
जानें इस सूची में कौन-कौन शामिल
बता दें कि इस सूची में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली कोहली पहले स्थान पर हैं, पूर्व कप्तान एमएस धोनी दूसरे स्थान पर हैं, स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो तीसरे स्थान हैं, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर चौथे स्थान पर हैं और फुटबॉलर लियोनेल मेसी पांचवें स्थान पर हैं।
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
17 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines