ICC Ranking: फरवरी में भी तीनों फॉर्मेट में नंबर वन टीम बनी थी भारत! फिर ICC ने पलट दी बाजी
Edited By News24 हिंदी

तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बना भारत।
Edited By News24 हिंदी

तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बना भारत।
ICC Ranking: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बीती शुक्रवार को खेला गया। इस मुकाबले को भारत ने आसानी के साथ अपनी झोली में डाल लिया। इस मैच को जीतने के साथ ही भारत ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद भारत ने पाकिस्तान को नंबर दो पर धकेलते हुए खुद वनडे में नंबर वन पर विराजमान हो गया है। इसके साथ ही भारत अब तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बन चुका है, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत इससे पहले भी नंबर वन टीम बन चुकी थी, लेकिन ICC ने भारत के साथ धोखा कर दिया था।
आपको बता दें कि यह कोई पहला अवसर नहीं है, जब भारत क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर वन आया है। भारत इससे पहले भी तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बन चुका है। ऐसे में इस मुकाम को दो बार पाने वाले भारत विश्व का पहला देश बन गया है। अभी तक कोई भी देश तीनों फॉर्मेट में दो बार नंबर वन नहीं बना है। वहीं, भारत के अलावा सिर्फ साउथ अफ्रीका ही ऐसा देश है, जो तीनों फॉर्मेट में एक साथ नंबर वन आ चुका है। अफ्रीका साल 2012 में ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बना था। अफ्रीका टी20 और वनडे में पहले से ही नंबर वन पर था, इस कड़ी में उन्होंने टेस्ट मैच भी जीता और तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बन गया।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, गिल से लेकर मोहम्मद शमी ने किया ये कमाल
बता दें कि आज से पहले भारतीय टीम इसी साल के फरवरी महीने में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बनी थी। इस दौरान भारत वनडे और टी20 में पहले से नंबर वन पर था, फिर भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराया। इसके बाद आईसीसी ने रैंकिंग जारी करते हुए भारत को टेस्ट में भी नंबर टीम घोषित कर दिया था। इसके साथ ही भारत तीनों फॉर्मेट में नंबर वन टीम बन गई थी। भारतीय फैंस टीम की कामयाबी की खुशी मना ही रहे थे कि आईसीसी ने भारत को धोखा दे दिया। आईसीसी ने दोबारा टेस्ट की रैंकिंग जारी की और भारत को नंबर वन से नंबर दो पर भेज दिया। आईसीसी ने सफाई देते हुए कहा कि कुछ टेक्निकल ग्लिच के कारण भारत को टेस्ट में नंबर वन पर दिखाया गया, जबकि अभी भी ऑस्ट्रेलिया ही नंबर वन टीम है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: