हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: विराट कोहली ने 16 रन बनाते ही रच डाला इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Virat Kohli History: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने धर्मशाला के मैदान पर पंजाब के खिलाफ मैच में 16 रन बनाते ही इतिहास रचने का काम किया है. वो आईपीएल में ऐसा अद्भुत कारनामा करने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. आइए आपको भी बताते हैं उनके इस खास रिकॉर्ड के बारे में…

विज्ञापन

Virat Kohli History: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जब-जब मैदान पर खेलने के लिए उतरते हैं तो रिकॉर्ड खुद ही बनने लग जाते हैं. धर्मशाला के मैदान पर भी उन्होंने 16 रन बनाते ही एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किया है. कोहली इस मैच में ओपनिंग करने के लिए उतरे और कमाल की बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच डाला. आईपीएल के इतिहास में वो ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले कोई भी बल्लेबाज आईपीएल में ऐसा काम नहीं कर पाया था. आइए आपको भी बताते हैं उनके इस रिकॉर्ड के बारे में.

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने कोहली

विराट कोहली आईपीएल 2026 में 500 रन का आंकड़ा पार करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. इसी के साथ उनकी ऑरेंज कैप की रेस में भी वापसी हो चुकी है. उनके लिए ये 9वां सीजन रहा जब उन्होंने 500 रनों का आंकड़ा पार किया है. आईपीएल के इतिहास में वो 9 बार एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. इसी के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर का नाम है. उन्होंने 7 बार ये काम किया है तो वहीं केएल राहुल भी 7 बार ये काम कर चुके हैं. इसके बाद लिस्ट में शिखर धवन का नाम है, उन्होंने ये काम 5 बार किया है.

IPL 2026 में विराट का तूफानी अवतार

आईपीएल 2026 में विराट कोहली शानदार रंग में नजर आ रहे हैं. वो ना सिर्फ लगातार रनों का अंबार लगा रहे हैं साथ ही उनका स्ट्राइक रेट भी हर किसी का ध्यान खींच रहा है. उन्होंने इस सीजन धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 534 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 165.33 का रहा है तो वहीं औसत 59.33 का है. ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 3 बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट विराट कोहली की ही है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IPL 2026 से बाहर होने के बाद जेमी ओवरटन का पहला रिएक्शन आया सामने, CSK स्टार ने फ्रेंचाइजी को लेकर कही बड़ी बात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola