---विज्ञापन---

IPL 2026: विराट कोहली ने 16 रन बनाते ही रच डाला इतिहास, आईपीएल इतिहास ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Virat Kohli History: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने धर्मशाला के मैदान पर पंजाब के खिलाफ मैच में 16 रन बनाते ही इतिहास रचने का काम किया है. वो आईपीएल में ऐसा अद्भुत कारनामा करने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. आइए आपको भी बताते हैं उनके इस खास रिकॉर्ड के बारे में...

Virat Kohli History: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जब-जब मैदान पर खेलने के लिए उतरते हैं तो रिकॉर्ड खुद ही बनने लग जाते हैं. धर्मशाला के मैदान पर भी उन्होंने 16 रन बनाते ही एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किया है. कोहली इस मैच में ओपनिंग करने के लिए उतरे और कमाल की बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच डाला. आईपीएल के इतिहास में वो ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले कोई भी बल्लेबाज आईपीएल में ऐसा काम नहीं कर पाया था. आइए आपको भी बताते हैं उनके इस रिकॉर्ड के बारे में.

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने कोहली

विराट कोहली आईपीएल 2026 में 500 रन का आंकड़ा पार करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. इसी के साथ उनकी ऑरेंज कैप की रेस में भी वापसी हो चुकी है. उनके लिए ये 9वां सीजन रहा जब उन्होंने 500 रनों का आंकड़ा पार किया है. आईपीएल के इतिहास में वो 9 बार एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. इसी के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर का नाम है. उन्होंने 7 बार ये काम किया है तो वहीं केएल राहुल भी 7 बार ये काम कर चुके हैं. इसके बाद लिस्ट में शिखर धवन का नाम है, उन्होंने ये काम 5 बार किया है.

---विज्ञापन---

IPL 2026 में विराट का तूफानी अवतार

आईपीएल 2026 में विराट कोहली शानदार रंग में नजर आ रहे हैं. वो ना सिर्फ लगातार रनों का अंबार लगा रहे हैं साथ ही उनका स्ट्राइक रेट भी हर किसी का ध्यान खींच रहा है. उन्होंने इस सीजन धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 534 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 165.33 का रहा है तो वहीं औसत 59.33 का है. ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 3 बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट विराट कोहली की ही है. 

ये भी पढ़िए- IPL 2026 से बाहर होने के बाद जेमी ओवरटन का पहला रिएक्शन आया सामने, CSK स्टार ने फ्रेंचाइजी को लेकर कही बड़ी बात

First published on: May 17, 2026 04:57 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola