Virat Kohli included in Special List: भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के फैन फॉलोइंग क्रिकेटरों में सबसे अधिक है। ट्विटर हो या फिर इंस्टाग्राम हो, कोहली का बोलबाला हर जगह है। किंग कोहली के कमाल के प्रदर्शन ने उन्हें फैंस का चहेता बना दिया है। क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों के धुलाई करते आपने विराट कोहली को जरूर देखा होगा, क्रिकेट में उनका जलवा हमेशा से बरकरार रहा है। अब विराट ने सोशल मीडिया पर भी अपना जलवा बिखेर दिया है। विराट कोहली जा जादू सोशल मीडिया पर इस कदर छाया हुआ है कि वह उन्होंने इतिहास रच दिया है। गूगल ने कोहली को खास तोहफे से नवाजा है।
https://twitter.com/RajuBhandekar/status/1734398085592490123
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 में ऑक्शन के लिए इन 23 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ है, यहां देखें लिस्ट
सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले एथलीट कौन?
गूगल ने पिछले 25 सालों में सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले खिलाड़ियों का नाम जारी किया है। आपको बता दें कि भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को क्रिकेट के दुनिया में पिछले 25 सालों में सबसे अधिक बार सर्च किया गया है। इसी से आप कोहली के फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगा सकते हैं। गूगल ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उनमें कोहली सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले क्रिकेटरों में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा सबसे अधिक सर्च किए जाने एथलीट में पहले स्थान पर स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं।
ये भी पढ़ें:- भारत के युवा खिलाड़ी ने Virat और Rohit को भी छोड़ा पीछे, 2023 में सबसे अधिक बार किए गए गूगल पर सर्च
शुभमन गिल ने भी किया कमाल
बता दें कि गूगल ने इस साल यानी 2023 में सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले क्रिकेटरों की सूची भी जारी की है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर कोहली और रोहित से भी आगे शुभमन गिल हैं। सलामी बल्लेबाज गिल को 2023 में सबसे अधिक सर्च किए गए क्रिकेटरों में पहले स्थान पर रखा गया है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी रचिन रविंद्र है। तीसरे स्थान पर हैं भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और चौथे स्थान पर है ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल। इसके अलावा पांचवें स्थान पर भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव है।
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines