हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विराट कोहली ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड से बस इतने दूर

Virat Kohli, Most International Runs: विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। इसी के साथ खास मुकाम हासिल किया।

विज्ञापन
Virat Kohli Becomes Fourth Highest Run Scorer International Cricket

Virat Kohli, Most International Runs: विराट कोहली का कद इंटरनेशनल क्रिकेट में दुनिया के सबसे बड़े दिग्गजों की लिस्ट में गिना जाने लगा है। वह जब भी मैदान पर उतरते हैं एक नया कीर्तिमान उनका इंतजार करता रहता है। ऐसा ही कुछ वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हुआ। विराट कोहली ने इस वर्ल्ड कप में अपना तीसरा अर्धशतक जड़ा और कई बेहतरीन रिकॉर्ड बना दिए। लेकिन उसमें से सबसे खास रिकॉर्ड था इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन का। उन्होंने अपने 67 रन बनाते ही 26 हजार इंटरनेशनल रन भी पूरे कर लिए।

जो किसी ने नहीं किया वो विराट कर गए…

अब वह दुनिया के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले भी विराट चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं इस पारी में विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप में नंबर 3 पर खेलते हुए 1000 रन भी बनाए। वह वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने। साथ ही उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी, वनडे वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप में चेज करते हुए 1500 रन पूरे किए। ऐसा करने वाले भी वह दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। इस पारी में विराट कोहली ने अपने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास का भी 9वां अर्धशतक जड़ा।

यह भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या की इंजरी पर आया नया अपडेट, क्या बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे उपकप्तान?

विज्ञापन

इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

  1. सचिन तेंदुलकर- 34357
  2. कुमार संगकारा- 28016
  3. रिकी पोंटिंग- 27483
  4. विराट कोहली- 26000 (पारी जारी)
  5. महेला जयवर्धने- 25957

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर

  1. सचिन तेंदुलकर- 264
  2. रिकी पोंटिंग- 217
  3. कुमार संगकारा- 216
  4. विराट कोहली- 212
  5. जैक कैलिस- 211

यह भी पढ़ें:- शुभमन गिल के ‘बेस्ट फ्रैंड’ के साथ स्टैंड में सारा तेंदुलकर? ओपनर के सिक्स पर Sara ने किया चीयर

वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने पहले मैच में टीम को मुश्किल से बाहर निकाला था और 116 गेंदों पर 85 रन बनाए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने नाबाद 55 रन बनाए। फिर पाकिस्तान के खिलाफ जरूर वह सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन आज फिर उन्होंने पचासा जड़ते हुए कमाल कर दिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola