Rohit Sharma & Virat Kohli: आईपीएल 2026 के बीच बीसीसीआई की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है. वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी टीम में मौका दिया गया है. दोनों ही खिलाड़ियों के लिए साल 2027 में होने वाला विश्व कप में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. इन दोनों की तरफ से साफ कर दिया गया है कि वो टीम इंडिया के लिए विश्व कप का हिस्सा बनना चाहते हैं लेकिन सिलेक्टर्स क्या उन्हें मौका देंगे ये सबसे बड़ा सवाल है.
रोहित-विराट पर नजर रखेगी बीसीसीआई
बीसीसीआई रोहित शर्मा और विराट कोहली की फॉर्म और फिटनेस पर करीब से नजर रखेगी. सामने आ रही जानकारी के अनुसार सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग में इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर जमकर चर्चा हुई. दोनों खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज से आराम देने की बात भी हुई थी लेकिन बाद में तय किया गया कि ये दोनों एक ही फॉर्मेट में टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में इस सीरीज में टीम के साथ रखा जाए. आईपीएल 2026 के बिजी शेड्यूल के तुरंत बाद इस सीरीज की शुरुआत होने जा रही है जिसके चलते आराम देने की बात सामने आई थी.
रोहित की फिटनेस पर खड़े हो रहे सवाल
विराट कोहली की फिटनेस पर फिलहाल कोई सवाल नजर नहीं आ रहा है लेकिन रोहित शर्मा की फिटनेस सवालों के घेरे में बनी हुई है. आईपीएल 2026 में मुंबई की तरफ से खेलते हुए वो चोटिल हो गए थे. इसके बाद वो मैदान पर बल्ले के साथ वापसी कर चुके हैं लेकिन फील्डिंग नहीं कर रहे हैं. वो इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर ही मैदान में उतर रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उन्हें खुद को साबित करना होगा नहीं तो साल 2027 में होने वाले विश्व कप में खेलने को लेकर उनके लिए टेंशन बढ़ सकती है.
ये भी पढ़िए- फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग खेलने भारत आएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी? BCCI के इस फैसले पर टिकी हैं नजरें
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
30 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
57 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines