Team India: भारतीय क्रिकेट टीम अब अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी कर रही है. सीरीज शुरू होने से पहले ही 2 बड़े झटके टीम इंडिया को लग चुके हैं. दिग्गज विराट कोहली और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण 13 जून से शुरू हो रहे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि इस बीच टीम इंडिया को एक बड़ी खुशखबरी मिली है. टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी अब धर्मशाला पहुंच गया है. जिससे वनडे टीम को बहुत मजबूती मिली है.
टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी
विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की इंजरी के बाद टीम इंडिया बहुत ही कमजोर नजर आ रही है. इस टीम में सिर्फ रोहित शर्मा ही अनुभवी खिलाड़ी बचे थे. हालांकि उनके फिटनेस को लेकर भी सवाल था. इस बीच अब एक बड़ी खुशखबरी आ रही है. रोहित शर्मा ने कल एनसीए में अपना फिटनेस टेस्ट पास किया था. जिसके बाद वो अब पहला वनडे मैच खेलने के लिए धर्मशाला में पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट से उनकी तस्वीर वायरल हुई है. रोहित के खेलने से कप्तान शुभमन गिल को भी मैदान पर मदद मिलेगी. वहीं बल्लेबाजी में भी वो एक छोर से पूरा मैच चला सकते हैं. रोहित शर्मा के लिए ये सीरीज बहुत ही अहम साबित होने वाली है. साल 2026 अब तक हिटमैन के लिए मिलाजुला ही रहा है. ऐसे में उन्हें इस सीरीज में अपने बल्ले का जादू दिखाना होगा.
ये भी पढ़ें: AFG के खिलाफ सीरीज से हार्दिक पांड्या बाहर! कब तक करेंगे मैदान पर वापसी?
प्लेइंग 11 बनाने में कप्तान गिल की आएगी समस्या
हार्दिक पांड्या की इंजरी से टीम इंडिया का बैलेंस खराब हो सकता है. पांड्या के मौजूद होने से टीम का बैलेंस अच्छा नजर आ रहा था, लेकिन उनके चोटिल होने के बाद अब कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. बल्लेबाजी अब नंबर 7 पर ही खत्म हो सकती है. हालांकि रोहित शर्मा के फिट होने से सलामी बल्लेबाजी की समस्या खत्म हो जाएगी. नंबर 3 के लिए यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन के बीच जंग देखने को मिल सकती है. वहीं गेंदबाजी में अब प्रिंस यादव को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: Women’s T20 World Cup 2026: कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले? जानें भारत-पाकिस्तान मैच समेत पूरा टाइमिंग शेड्यूल
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines