Virat Anushka Dance Video: आईपीएल 2023 में जलवा बिखेर रहे आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को पत्नी के साथ डांस करना महंगा पड़ गया। जिम में ताबड़तोड़ डांस के दौरान विराट कोहली की चीख निकल गई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सोशल मीडिया पर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में यह फेमस कपल पंजाबी सिंगर शुभ के गाने ‘एलिवेटेड’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- डांस पे चांस।
और पढ़िए – सानिया मिर्जा संग रिश्तों पर शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी
विराट के मुंह से आह निकलते ही हंस पड़ीं अनुष्का
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में अनुष्का जिम में अपने पति विराट संग डांस करते दिख रही हैं। विराट ब्लैक टी-शर्ट के साथ ग्रे पैंट और बेसबॉल कैप पहने हुए हैं, जबकि अनुष्का रिप्ड जींस के साथ प्रिंटेड शर्ट में दिख रही हैं। इस वीडियो के आखिर में एक्ट्रेस विराट से टकरा जाती हैं, जिसके चलते क्रिकेटर के मुंह से चीख निकल जाती है, जिसे देख अनुष्का की हंसी छूट जाती है।
और पढ़िए – SRH vs DC: मुकेश कुमार की आखिरी बॉल चूके मार्को जेनसन, खुशी से उछल पड़े डेविड वॉर्नर, देखें वीडियो
अनुष्का की आगामी फिल्म
आपको बता दें कि जिस गाने पर अनुष्का ने पति विराट के साथ डांस किया वह उनकी पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ का गाना है। जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया था। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती दिखेंगी।
आईपीएल में जलवा बिखेर रहे विराट कोहली
विराट कोहली आईपीएल 2023 में बल्ले से कमाल कर रहे हैं। उन्होंने आरसीबी के लिए इस सीजन खेले गए अब तक 7 मैचों में 279 रन बनाए हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर काबिज हैं। हालांकि पिछले मुकाबलें में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनका बल्ला खामोश रहा था। वह पहली ही गेंद पर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने थे शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यांश शेडगे की होगी भारतीय ODI टीम में एंट्री!
4 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
11 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
30 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
53 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines