RCB के 3 टॉप प्लेयर्स टीम को दिला सकते हैं बैक टू बैक ट्रॉफी, विरोधी फ्रेंचाइजी के लिए बन रहे सिरदर्द

Top Performer Of RCB Team In IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में आरसीबी ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीता है, सितारों से सजी इस फ्रेंचाइजी इस साल 11 में से 7 मुकाबले अपने नाम किए है. और वो प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच चुकी है.

RCB Team IPL 2026
1 / 6
RCB Team IPL 2026

बेंगलुरु आईपीएल की मौजूदा चैंपियन है, और वो इस साल भी अपने खिताब को डिफेंड करने के लिए बेकरार है. अभी आरसीबी में ऐसे 3 ऐसे टॉप परफॉर्मर मौजूद हैं, जो इस ख्वाब को सच बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली 2 / 6

विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो आरसीबी के सबसे बड़े मैच-विनर्स में से एक क्यों बने हुए हैं. इस सीनियर बल्लेबाज ने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में अपनी जगह बनाई है और टेस्ट तथा T20I से संन्यास लेने के बावजूद उनका दबदबा कायम है. एक मैच में हल्की चोट की चिंता को छोड़कर विराट कोहली ने बल्ले और फील्ड दोनों जगह जबरदस्त एनर्जी दिखाई है, और पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन फिटनेस और कंसिस्टेंसी का प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार 3 / 6

भारत के सीनियर पेसर भुवनेश्वर कुमार ने भी आरसीबी के अभियान में अहम रोल अदा किया है. गेंदबाजी यूनिट में चोटों की समस्या के बावजूद, उन्होंने आगे बढ़कर बॉलिंग अटैक की कमान संभाली और अहम प्रदर्शन किए. 36 साल इस खिलाड़ी ने अपने कंट्रोल, स्विंग गेंदबाजी और मुश्किल हालात से निपटने की क्षमता से सभी को इम्प्रेस किया है, और ये साबित कर दिया है कि टी20 क्रिकेट में उनका तजुर्बा आज भी बहुत मायने रखता है.

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार 4 / 6

RCB के कप्तान रजत पाटीदार इस सीजन में एक और बेहतरीन खिलाड़ी के तौर पर उभरे हैं. इस मध्यक्रम के बल्लेबाज ने निडर क्रिकेट खेला है और बीच के ओवरों में नियमित रूप से गेंदबाजों पर हमला बोला है. पाटीदार ने आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं, और उनकी अग्रेसिव बैटिंग स्टाइल ने क्रिकेट फैंस और सिलेक्टर्स, दोनों का ही ध्यान अपनी ओर खींचा है.

विज्ञापन

सपोर्ट स्टाफ की भी मेहनत

सपोर्ट स्टाफ की भी मेहनत 5 / 6

आरसीबी के सपोर्ट स्टाफ में शंकर बासु शामिल हैं, जिन्होंने विराट कोहली के बदलाव और फिटनेस के सफर में अहम रोल अदा है. फिटनेस के ये ऊंचे स्टैंडर्ड टीम के बाकी खिलाड़ियों में भी देखने को मिलते हैं; बेहतरीन फिटनेस लेवल की वजह से आरसीबी अपने हुनर ​​को सबसे अच्छे तरीके से दिखा पाती है और मैदान पर जबरदस्त प्रदर्शन कर पाती है.

अगला प्लान

अगला प्लान 6 / 6

आरसीबी को अब प्लेऑफ में जीतने के लिए अब कम से कम एक जीत काफी होगी, हालांकि टीम की कोशिश होगी कि आगे के सभी मैच में फतह हासिल की जाए, और टेबल में टॉप पोजीशन हासिल करें, ताकि नेस्ट स्टेज की राह थोड़ी आसान हो जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन