Afghanistan Premier League: अफगानिस्तान प्रीमियर लीग का क्रेज अब क्रिकेट जगत में लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसके कारण ही दुनिया भर के कई खिलाड़ी इस लीग में अब खेलना चाहते हैं. जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है. टीम इंडिया के 3 पूर्व खिलाड़ियों ने अब अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के लिए अपना नाम ड्राफ्ट करा दिया है. जिसमें तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर विजय शंकर, विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत और स्पिन गेंदबाज मुरुगन अश्विन का नाम भी शामिल है. इन तीनों ने लंबे समय तक आईपीएल खेला है.
विजय शंकर
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर विजय शंकर ने टीम इंडिया के लिए 9 टी-20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 25.25 की औसत से 101 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 138.35 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 38.20 की औसत से 5 विकेट हासिल किए हैं. शंकर की 9.09 की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं. इसके अलावा विजय शंकर ने 12 वनडे मैच भी खेले हैं.
जिसमें उन्होंने 31.85 की औसत से 223 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 90.65 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. शंकर ने 52.50 की शानदार औसत से 4 विकेट झटके हैं. शंकर की इकॉनमी रेट 5.40 का रहा है. विजय ने आईपीएल में कुल 78 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 26.23 की औसत से 1233 रन बनाए हैं. शंकर ने 9 विकेट भी आईपीएल में झटके हैं. शंकर अब अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेलना चाहते हैं.
केएस भरत
विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के लिए अपना नाम दिया है. भरत ने टीम इंडिया के लिए 7 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 20.29 की औसत से 221 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा है. विकेटकीपिंग में भरत ने 18 कैच पकड़े हैं. वहीं 1 स्टंपिंग भी की है. आईपीएल में भरत ने कुल 10 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 28.42 की औसत से कुल 199 रन ही बनाए हैं. इस दौरान भरत का स्ट्राइक रेट 122.08 का रहा है. जहां पर उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 78 रनों का रहा है. भरत ने सिर्फ 32 साल की उम्र में ही संन्यास ले लिया. अब वो विदेशी लीग में हिस्सा लेना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: IND A vs NZ A: मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट, सिराज ने भी मचाया तहलका
मुरुगन अश्विन
स्पिन गेंदबाज मुरुगन अश्विन ने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के लिए ड्राफ्ट में अपना नाम दिया है. अब वो विदेशी लीग में हिस्सा लेना चाहते हैं. मुरुगन ने हालांकि टीम इंडिया के लिए कभी नहीं खेला है. हालांकि अश्विन ने आईपीएल में कुल 5 फ्रेंचाइजी के लिए खेला है. जिसमें अश्विन ने कुल 44 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 33.20 की औसत से कुल 35 विकेट हासिल किए हैं. अश्विन की इकॉनमी रेट इस दौरान 8.01 का रहा है. अश्विन ने भी हालांकि जल्दी संन्यास का फैसला कर लिया.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: फ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें पहले वनडे की LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
संबंधित खबरें
संजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
11 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
43 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
47 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines