नई दिल्ली: वनडे क्रिकेट के घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में हाहाकार मच गया है। गुरुवार को हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले में हरियाणा ने इस तरह जीत दर्ज की कि एक के बाद एक रिकॉर्ड टूटते चले गए। हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 397 रन ठोक डाले।
ओपनर चैतन्य बिश्नोई और युवराज सिंह ने तूफान मचाते हुए शतक ठोक डाले। चैतन्य ने 124 गेंदों में 134 रन ठोके। उन्होंने 16 चौके-एक छक्का लगाया। वहीं युवराज सिंह ने 116 गेंदों में 12 चौके-3 छक्के ठोक 131 रन उड़ाए। दोनों की तूफानी पारी ने हरियाणा के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाया। जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में यह तीसरा सबसे बड़ा टोटल था।
अभी पढ़ें – ‘पाकिस्तान के पास पांड्या और सूर्या नहीं…’, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कर दी बोलती बंद
राहुल तेवतिया की शानदार गेंदबाजी
इसके बाद गेंदबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम ने अरुणाचल प्रदेश को महज 91 रन पर ढेर कर दिया। अरुणाचल का कोई भी बल्लेबाज 23 रन से ज्यादा नहीं बना पाया। विकेटकीपर कांगशा यांगफो ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। हरियाणा की ओर से राहुल तेवतिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने दो मेडन ओवर भी फेंके। वहीं मोहित शर्मा ने 5 ओवर में 2, जयंत यादव ने 7 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए। अंशुल कंबोज और जयदीप भांभू ने एक-एक विकेट निकाला।
सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड
इस तरह हरियाणा ने अरुणाचल को 91 रन पर ढेर कर 306 रनों से जीत दर्ज कर विजय हजारे ट्रॉफी का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। हरियाणा विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रनों से जीत दर्ज करने वाली नंबर 1 टीम बन गई। इससे पहले ये रिकॉर्ड सौराष्ट्र के नाम था, जिसने 13 नवंबर 2022 को मणिपुर के खिलाफ 282 रनों से जीत दर्ज की थी। सौराष्ट्र के 398 रनों के जवाब में मणिपुर की टीम 115 रन पर ढेर हो गई थी।
अभी पढ़ें – IND vs NZ T20: संजू सैमसन ने प्लेइंग इलेवन में ठोकी दावेदारी, ऐसे जड़ा नो लुक सिक्स, देखें वीडियो
अरुणाचल के गेंदबाज याब निया ने जीता दिल
इस मैच में भले ही अरुणाचल को सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन यहां के गेंदबाज याब निया ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मुरीद बना लिया। याब निया ने 10 ओवर में 84 रन देकर 4 विकेट चटकाए। नबाम तगन ने 8 ओवर में दो और मापु यिगाम ने 9 ओवर में एक विकेट निकाला।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines