---विज्ञापन---

Vijay Hazare Trophy: राजवर्धन हेंगरगेकर ने फिर मचाया हाहाकार, असम की तोड़ डाली कमर

नई दिल्ली: वनडे घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2022 का सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। महाराष्ट्र और असम के बीच खेले गए कांटे के मुकाबले में महाराष्ट्र ने 12 रनों से जीत दर्ज की। महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 350 रन ठोके। लक्ष्य का पीछा […]

नई दिल्ली: वनडे घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2022 का सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। महाराष्ट्र और असम के बीच खेले गए कांटे के मुकाबले में महाराष्ट्र ने 12 रनों से जीत दर्ज की। महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 350 रन ठोके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की टीम को महाराष्ट्र ने 50 ओवर में 338 रन पर समेट दिया।

राजवर्धन हेंगरगेकर ने बरपाया कहर 

महाराष्ट्र की ओर से गेंदबाजी में राजवर्धन हेंगरगेकर ने कहर बरपाया और 10 ओवर में 65 रन देकर 4 विकेट चटका डाले। उन्होंने असम की कमर तोड़ उसके जबड़े से जीत छीन ली। राजवर्धन ने कुनाल सेकिया को 10, रियान पराग को 15, स्वरूपम पुरकायस्थ को 95 और राजकुद्दीन अहमद को 11 रन पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। महाराष्ट्र के गेंदबाज मनोज इंगाले ने भी शानदार गेंदबाजी की और 9 ओवर में 66 रन देकर 2 विकेट चटका डाले। सत्यजीत बचाव और शम्शुजमा काजी को एक-एक विकेट मिला।

---विज्ञापन---
और पढ़िएPAK vs ENG: ‘ये कोई फूड पॉइजनिंग या कोविड नहीं है’ रहस्यमयी वायरस को लेकर जो रूट ने दी जानकारी, बताया क्या है प्लान

उत्तर प्रदेश के खिलाफ चटकाए थे 5 विकेट

राजवर्धन ने इससे पहले उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 5 विकेट चटकाकर हाहाकार मचा दिया था। उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते 220 रन ठोकने वाले रुतुराज गायकवाड़ ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब उनसे शेयर किया था। बुधवार को असम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कप्तान गायकवाड़ ने एक बार फिर बल्ले से गदर मचाया और ताबड़तोड़ 168 रन ठोक डाले। उन्होंने अपनी पारी में 18 चौके-6 छक्के कूटे। वहीं अंकित बावने ने भी शानदार सेंचुरी जड़ी। उन्होंने 89 गेंदों में 10 चौके-2 छक्के ठोक 110 रन जड़े।

---विज्ञापन---

और पढ़िए IND vs NZ: बारिश के बाद DLS नियम के तहत क्यों नहीं जीती न्यूजीलैंड? ये है बड़ी वजह

---विज्ञापन---

7 मुकाबलों में 15 विकेट

राजवर्धन ने पिछले विजय हजारे ट्रॉफी में अब तक 7 मुकाबलों में 15 विकेट चटकाए हैं। राजवर्धन हेंगरगेकर अंडर 19 विश्व कप जीतने वाली टीम के स्टार ऑलराउंडर रहे हैं। उन्हें पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल नीलामी में खरीदा था। लिस्ट ए के 12 मैचों में उनके नाम 25 और टी 20 के 8 मैचों में 5 विकेट दर्ज हैं। असम को हराकर महाराष्ट्र ने फाइनल में जगह बना ली है। दूसरी ओर सौराष्ट्र कर्नाटक को हराकर फाइनल में पहुंच गई है। महाराष्ट्र-सौराष्ट्र के बीच 2 दिसंबर को फाइनल मुकाबला होगा।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 30, 2022 08:24 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola