Vijay Hazare Trophy 2022: भारतीय घरेलू क्रिकेट में इस वक्त विजय हजारे ट्रॉफी खेली जा रही है। 50-50 ओवर की इस ट्रॉफी में आज तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश के बीच मैच खेला गया। इस मैच में तमिलनाडु ने अरुणाचल प्रदेश को 435 रनों के साथ मात दे दी। इसके साथ ही टीम ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी हासिल कर लिया हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सोमरसैट नामक टीम के पास था जिसने 346 रनों से मैच को जीता था।
28 ओवर में ही ऑलआउट हुई अरुणाचल प्रदेश की टीम
इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी अरुणाचल प्रदेश की टीम ने 506 रन बनाए जो कि अब तक बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इसके साथ ही टीम को दोनों ओपनर्स एन जगदीशन और साईं सुदर्शन ने रिकॉर्ड पार्टनरशीप की और कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। वहीं इस बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी अरुणाचल प्रदेश की टीम पत्तों की तरह बिखर गई और सिर्फ 28 ओवर में ही 71 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अरुणाचल प्रदेश की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। वहीं तमिलनाडु की तरफ से मनिमरन सिद्धार्थ ने धमाकेदार गेंदबाजी की और 5 विकेट झटके।
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी का बनाया रिकॉर्ड
अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु ने 50 ओवर खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 506 रन बना डाले। तमिलनाडु के लिए जगदीशन ने दोहरा शतक जमाया। वहीं साई सुदर्शन ने भी 154 रनों की पारी खेली।
इन दोनों ने मिलकर अरुणाचल के गेंदबाजों की जमकर लंका लगाई। वहीं दोनों ने 416 रनों की विशाल साझेदारी की जो कि लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी पार्टनर्शीप हैं। इससे पहले सबसे बड़ी पार्टनर्शीप वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल और मार्लेन सेम्यूल्स के बीच थी। इन दोनों ने 372 रनों की पार्टनर्शीप की थी। हालांकि अब इस रिकॉर्ड को भारत के युवा क्रिकेटरों ने तोड़ दिया हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
21 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
54 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines