हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

6,6,6,6,6nb,6,6... ऋतुराज ने मचाई तबाही, एक ओवर में ठोक डाले 43 रन, देखें Video

विज्ञापन
Ruturaj Gaikwad Vijay Hazare Trophy 2022 Quater Finals

Vijay Hazare Trophy 2022 Quarter Finals: विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में सोमवार को महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के बीच क्वार्टर फाइनल खेला गया। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ ने इतिहास रच दिया। दरअसल गायकवाड़ ने इस मैच के 49वें ओवर में एक साथ सात छक्कों की मदद से 43 रन बनाए और बड़े बड़े दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया। ऋतुराज ने इसके अलावा इस मैच में दोहरा शतक भी जड़ दिया।

और पढ़िए – पाकिस्तान पहुंचते ही इंग्लैंड के लिए आई बुरी खबर, बेन स्टोक्स की बढ़ेगी परेशानी

महाराष्ट्र ने दिया इतने रनों का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश के खिलाफ इस मैच में महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 330 का स्कोर बनाया और पांच विकेट खो दिए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सिर्फ 159 बॉल में 220 रनों की नाबाद पारी खेली, अपनी इस इनिंग में उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के जमाए। कमाल तो तब हुआ जब पारी के 49वें ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ ने 7 छक्के जड़ दिए।

विज्ञापन

और पढ़िए – ‘वे मेरे सबसे पसंदीदा गेंदबाज हैं’ अर्शदीप सिंह के मुरीद हुए ब्रेट ली, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को दे दिया ये टास्क

एक ओवर में ऐसे बने 43 रन

दरअसल महाराष्ट्र की समाप्त होने वाली थी और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ स्ट्राइक पर थे। वहीं 49वें ओवर में यूपी की तरफ से शिवा सिंह बॉलिंग करने आए। 49वें ओवर में उन्होंने पहले 5 गेंदों पर छक्का लगाया और पांचवी बॉल नो बॉल थी जिस पर एक और गेंद मिली और उस पर भी उन्होंने गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। ओवर की लीगल 6ठी गेंद और वैसे सातवीं गेंद पर भी सिक्स लगाकर उन्होंने एक ओवर में कुल 43 रन बटोरे।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola