हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रचेंगे वैभव सूर्यवंशी, मैदान पर कदम रखते ही बनेंगे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम की नजरें गोल्ड जीतने पर हैं. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी टीम का हिस्सा हैं. वो एशियन गेम्स में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स में करेंगे कमाल (Image: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09)

Vaibhav Sooryavanshi: एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत हो गई है. भारतीय दल शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार है. मेंस और वुमेंस क्रिकेट टीम की नजरें भी गोल्ड के ऊपर हैं. वुमेंस टीम ने फाइनल में जगह बना ली है. अब सभी की नजरें मेंस टीम के ऊपर हैं. भारत को एशियन गेम्स से पहलेे जापान के साथ भी एक टी20 मैच खेलना है. इसे लेकर भी सभी उत्साहित हैं. खैर भारतीय टीम का हिस्सा 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी हैं. वो एशियन गेम्स में इतिहास रचने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

वैभव सूर्यवंशी करेंगे बड़ा कारनामा

भारतीय टीम ने पिछले संस्करण में भी गोल्ड मेडल जीता था. इस बार श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम काफी अच्छा खेल रही है. हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराया है. पिछले कुछ समय से वैभव सूर्यवंशी भी काफी चर्चा में चल रहे हैं. टीम इंडिया के लिए टी20 में वो डेब्यू भी कर चुके हैं. अपने बल्ले से उन्होंने कोहराम मचाया हुआ है. एशियन गेम्स में सूर्यवंशी इतिहास रचने के करीब हैं. आपको बता दें कि सूर्यवंशी एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. वैभव अभी 15 साल के हैं. सूर्यवंशी मैदान में उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. वो बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत-श्रीलंका के बीच गोल्ड की टक्कर, जानें किस दिन खेला जाएगा हाई-वोल्टेज मैच

विज्ञापन

2026 में किया डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी के लिए इस साल का IPL जबरदस्त रहा था. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए. हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने एक शतक भी लगाया. इसका ईनाम भी उन्हें मिला. इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की टी20 टीम में उनका सलेक्शन हुआ. उनका डेब्यू भी इंग्लैंड में हुआ. हालांकि वो ज्यादा रन नहीं बना पाए. ज़िम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में उन्होंने बल्ले से खूब रन बनाए. सूर्यवंशी अभी तक भारते के लिए छह मुकाबले खेल चुके हैं. उन्होंने 193 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 189.21 का रहा है. वैभव अभी तक 2 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. उनका बेस्ट स्कोर 81 रनों का रहा है. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ हुए तीन टी20 मैचों की सीरीज में सूर्यवंशी को प्लेइंंग-11 में मौका नहीं मिला. अगर वो खेलते तो उनके बल्ले से खूब रन निकलते.

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 1 शतक और 6 नए रिकॉर्ड, शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स 2026 में मचाया तहलका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola