2026 में भी तहलका मचाने के लिए ‘खास’ तैयारी कर रहे हैं रोहित शर्मा! वायरल हुआ हिटमैन का वीडियो 

Rohit Sharma: टीम इंडिया के सुपरस्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. ऐसे में रोहित अपना 200 प्रतिशत मैदान पर देना चाहते हैं. जिसके कारण ही वो विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी खेलते हुए नजर आए थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भी हिटमैन अच्छा प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं. जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

Rohit Sharma Viral Video

Rohit Sharma Viral Video

Rohit Sharma: भारतीय टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा अब टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हुए नजर आते हैं. ऐसे में 2 सीरीज के बीच रोहित बहुत ज्यादा तैयारी करते हुए नजर आते हैं. टीम इंडिया 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. जिसके लिए अब हिटमैन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. साल 2025 की तरह ही 2026 में भी रोहित अपने बल्ले का जादू दिखाना चाहते हैं. जिससे उनकी टीम में जगह इस साल भी पक्की रहे. 

विज्ञापन

रोहित शर्मा कर रहे हैं वनडे सीरीज की खास तैयारी 

टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अब न्यूजीलैंड का सामना करने वाली है. कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज टीम इंडिया के लिए खास होने वाली है. इस सीरीज के बाद अब टीम इंडिया जून में ही वनडे फॉर्मेट खेलेगी. ऐसे में खिलाड़ी इस सीरीज में इंपैक्ट डालना चाहेंगे. रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में लगातार अच्छा कर रहे हैं. ऐसे में वो इस सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन जारी करने का पूरा प्रयास करेंगे. हिटमैन जिसके लिए फिलहाल मुंबई में अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. बल्लेबाजी के साथ ही साथ रोहित फील्डिंग का भी जमकर अभ्यास कर रहे हैं. हिटमैन फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ काम कर रहे हैं. 

विज्ञापन

हिटमैन की फॉर्म पर है सभी की नजरें 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला लगातार रनों की बारिश कर रहा है. इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों की बारिश करने के साथ ही साथ हिटमैन ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी 2 मैचों में 1 शतक जड़ा. रोहित हाल के समय में सिर्फ 1 फॉर्मेट खेलने के कारण पहले से भी ज्यादा अभ्यास करते हुए नजर आते हैं. जिससे वो सीरीज शुरू होने से पहले ही पूरी तरह से लय में नजर आए. न्यूजीलैंड के खिलाफ हिटमैन का वनडे फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ