Vaibhav Suryavanshi Incredible Inning: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 एशिया कप 2025 के अपने पहले मैच में कमाल कर दिया. UAE के खिलाफ एकदिवसीय मैच में उनकी शुरुआत थोड़ी धीमी रही लेकिन फिर उन्होंने बड़े शॉट्स लगाना शुरू किया. 56 गेंदों में वैभव ने अपना शतक पूरा कर लिया. वो दोहरा शतक जड़ने की ओर बढ़ रहे थे लेकिन 29 रन से उनका सपना टूट गया है. वैभव 171 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अंडर 19 एशिया कप में वैभव की शुरुआत धमाकेदार रही.
UAE के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने मचाई तबाही
UAE के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत थोड़ी धीमी की लेकिन जब उन्होंने शॉट्स लगाना शुरू किया, तो फिर उन्हें रोक पाना मुश्किल हो गया. 5 चौके और 9 छक्कों के साथ उन्होंने मात्र 56 गेंदों में शतक पूरा कर लिया. इसके बाद भी सूर्यवंशी रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. वैभव सूर्यवंशी ने रनों की रफ्तार और तेज कर दी. वो अपने दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन उद्दिश सूरी की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में वैभव क्लीन बोल्ड हो गए.
इसी के चलते 95 गेंदों में उनकी 171 रन की ताबड़तोड़ पारी का अंत हो गया. उनकी इस पारी में 9 चौके और 14 छक्के शामिल रहे. वनडे में 180 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करना अपने आप में काफी बड़ी बात है. दोहरे शतक से वो बस 29 रन दूर थे. लग रहा था कि वैभव इतिहास रचकर दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन जाएंगे लेकिन उनके हाथ से ये मौका चला गया. खैर, उनकी 171 रन की शानदार पारी तारीफ के लायक है.
ये भी पढ़ें:- WTC Points Table: न्यूजीलैंड की जीत से टीम इंडिया को तगड़ा नुकसान, पाकिस्तान समेत ये 5 टीमें निकली आगे
वैभव सूर्यवंशी हर जगह लगा रहे रनों का अंबार
14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी अलग लेवल पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने IPL 2025 में जोरदार शतक बनाया था. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ यूथ ODI में शतकीय पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया में जाकर यूथ टेस्ट में हंड्रेड जड़ा. इंडिया A के लिए भी वैभव का बल्ला जमकर बोला. उन्होंने मात्र 32 गेंदों में शतक लगाया. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में भी वैभव ने बिहार के लिए सेंचुरी लगाई. अब अंडर 19 एशिया कप में उन्होंने 171 रन की तूफानी पारी खेली. साल 2025 सूर्यवंशी के लिए यादगार रहा है.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से बाहर होते ही स्टार ऑलराउंडर का धमाका, MP के खिलाफ हैट्रिक झटक वापसी के लिए ठोकी दावेदारी
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
9 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines